Expert

बिना कोई काम किए महसूस होती है थकान? एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे की वजह

कई लोग दिन भर कोई काम नहीं करते हैं। इसके बाद भी उनको बहुत ज्यादा थकान और लो महसूस होता है। अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आइए डॉक्टर से इसके पीछे की वजह जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बिना कोई काम किए महसूस होती है थकान? एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे की वजह


कई बार एक व्यक्ति दिन भर बिना कुछ काम किए बिस्तर पर लेटा रहता है, फिर भी उसे थकान और लो महसूस होता है। अक्सर इस तरह के लोगों को आलसी और कामचोर जैसी बातें सुननी पड़ती हैं। लेकिन क्या आप इस थकान के पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो इस सवाल का जवाब न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सोनिया नारंग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया है। इस वीडियो में महिला बताती है कि वह बिना कुछ काम किए थका हुआ महसूस करती है। इसके अलावा, उनकी सांस फूलती है, हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं और चेहरा भी पीला दिखाई देता है। अगर आपके अंदर भी ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि बिना काम किए थकान आखिर क्यों महसूस हो रही है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिना काम किए थकान क्यों महसूस होती है?

बिना काम किए थकान और कमजोरी एनीमिया के कारण महसूस हो सकती है। यह स्थिति तब सामने आती है, जब पेट में बनने वाले प्रोटीन की कमी के कारण विटामिन-बी12 सही तरह से अब्सॉर्ब नहीं हो पाता है। इस समस्या का पता लगाने के लिए आप ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं। इससे खून में विटामिन-बी12 की मात्रा, फोलेट और सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) का पता लगाया जा सकता है।

एनीमिया क्या है?

एनीमिया एक खून से जुड़ी बीमारी है। इसमें शरीर के अंदर रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। एनीमिया की समस्या के कारण शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं जा पाता है। यह बीमारी कई कारणों से हो सकती है। जैसे कि पोषण की कमी, खून की कमी, आनुवंशिक विकार, ऑटोइम्यून समस्याएं, कैंसर आदि।  

इसे भी पढ़ें- क्या सच में एनीमिया होने का कारण सिर्फ आयरन की कमी है? डॉक्टर से जानें ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई

एनीमिया की समस्या से नेचुरली कैसे बचा जा सकता है

डाइट में इन फूड्स को करें शामिल

एनीमिया की समस्या से बचने के लिए लोग अक्सर विटामिन-बी12 के इंजेक्शन और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरली इस विटामिन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो मांस, मुर्गी, अंडे, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, पूरे अनाज, दही, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonia Narang (@sonianarangsdietclinics)

विटामिन-सी युक्त चीजें खाना है जरूरी

एनीमिया से बचने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा, विटामिन-सी से भरपूर फल खाने चाहिए। इसके लिए आप डाइट में खुबानी, किशमिश और रेड मीट को शामिल कर सकते हैं।

एक्सरसाइज पर ध्यान दें

एनीमिया की समस्या से बचने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड सेल्स बढ़ते हैं और शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हॉट पिलाटे करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

अगर आप भी बिना कुछ किए थक जाते हैं और शरीर में ऊपर बताए लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसा एनीमिया यानी खून की कमी के कारण होता है। यह समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है। ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इस समस्या के कारण आप कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बता दें कि एनीमिया को किसी अन्य बीमारी का लक्षण मन जाता है। यह अपने आप में कोई समस्या नहीं है।   

Read Next

सर्दि‍यों में व‍िटाम‍िन-डी की मात्रा बढ़ाने के ल‍िए अपनाएं ये 5 तरीके, हेल्‍दी रहेगा शरीर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version