गर्मियों में भिगोकर खाएं कच्चा बादाम (मूंगफली), सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

गर्मियों में कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इससे डायबिटीज से लेकर एनीमिया की परेशानी से बचाव किया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में  भिगोकर खाएं कच्चा बादाम (मूंगफली), सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे


सर्दी के सीजन में कई लोग भूनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं। मंगूफली का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में मूंगफली ( कच्चा बादाम ) का सेवन करने से कतराते हैं। दरअसल, अगर आप गर्मियों में अधिक मात्रा में भुनी मूंगफली खाते हैं, तो यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी को उत्पन्न कर सकता है। इस स्थिति में गर्मियों में भुनी मूंगफली की बजाय कच्ची मूंगफली का सेवन करें। कच्ची मूंगफली का सेवन करने से गर्मियों में कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आप कच्चा बादाम को भिगोकर खाते हैं, तो यह मोटापा, कमजोर मसल्स इत्यादि समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। आज हम इस लेख में गर्मियों में कच्ची मूंगफली भिगोकर खाने के फायदों के बारे में जानेंगे। 

जोड़ों में दर्द से आराम

जोड़ों और कमर में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए भी मूंगफली को भिगोकर खाया जा  सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम जोड़ों और कमर में दर्द से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। मूंगफली का स्वाद बेहतर करने के लिए आप इसे सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - बालों एवं त्वचा के लिए इन 5 तरीकों से फायदेमंद है मूंगफली, जानें इस्तेमाल के तरीके

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर 

कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर किया  जा सकता है। दरसअल, जब आप कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए कच्ची मूंगफली का सेवन किया जा सकता है। 

कैंसर से करे बचाव

कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से रोकथाम करने में असरदार है। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन छिलकर करें। 

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

कच्ची मूंगफली का सेवन मांसपेशियों को टोंड करने में असरदार होता है। नियमित रूप से बादाम की तरह कच्ची मूंगफली का सेवन करने सेस आपकी मांसपेशियों का विकास बेहतर तरीके से होता है। इससे आपका लुक बेहतर होता है। साथ ही धीरे-धीरे मसल्स टोंड बेहतर हो सकता है। 

गैस और एसिडिटी को करे दूर 

गर्मियों में गैस और एसिडिटी की परेशानी काफी ज्यादा होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप रोजाना कच्चा बादाम को पानी में भिगोकर खाएं। इसमें मौजूद पोटेशियम, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीज, आयरन इत्यादि पोषक तत्व पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकती हैं। खाली पेट कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से गैस और एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा रात में हैवी खाने की इच्छा न हो, तो आप इसे एक बेहतर विकल्प के तौर पर लंच में शामिल कर सकते हैं।

एनीमिया से छुटकारा

कच्ची मूंगफली को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में एनीमिया रोगियों के लिए कच्ची मूंगफली का सेवन लाभकारी हो सकता है। 

कच्ची मूंगफली में मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त करती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से एनीमिया की शिकायत कम हो सकती है। 

डायबिटीज से करे बचाव

भीगी हुई कच्ची मूंगफली का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इससे डायबिटीज जैसी परेशानी से बचाव हो सकता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में मूंगफली के फायदे: गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है मूंगफली, मिलते हैं ये 5 लाभ

कच्ची मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। गर्मियों में भिगोकर इसका सेवन करने से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि, अगर आप पहले से किसी विशेष समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

 

Read Next

लौकी और चने की दाल की सब्जी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें इसकी हेल्दी रेसिपी

Disclaimer