रतनजोत के फायदे: बालों और त्वचा से लेकर कई बीमारियों को ठीक करने तक जानें रतनजोत के 7 फायदे

रतनजोत के उपयोग से मसूड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसका इस्तेमाल से आपकी त्वचा और बाल की सुंदरता भी बढ़ती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रतनजोत के फायदे: बालों और त्वचा से लेकर कई बीमारियों को ठीक करने तक जानें रतनजोत के 7 फायदे


रतनजोत के कई स्वास्थ्य लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए रतनजोत के फल, पत्तों और जड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। रतनजोत में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। साथ ही उसमें नेफ्थोक्विनोन, फ्लेवोनोइड्स, अल्केनिन और शिकोनिन जैसे रसायन भी पाए जाते हैं। रतनजोत के इस्तेमाल से आपकी त्वचा, बालों, अनिद्रा और तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा रतनजोत के उपयोग से आपकी इम्युनिटी भी अच्छी रहती है। हालांकि इसका सीधा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। रतनजोत को हम अल्कानेट के नाम से भी जाना जाता है। आइए इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते है, आर्युवेद डॉक्टर और न्यूट्रिशन कंसलटेंट और आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक द्वारका की डायटीशियन सुजीता मुटरेजा से।

RATANJOT-ADVANTAGE

Image Credit - Isca.in

रतनजोत के फायदे (Benefits of Ratanjot)

1. बालों के लिए लाभदायक

रतनजोत के इस्तेमाल से आपके बालों की चमक बनी रहती है। रतनजोत तेल लगाने पर आपके बाल घने और लम्बे होते हैं। बालों का टूटना- झड़ना कम हो जाता है और साथ ही रूखापन भी दूर हो जाता है। इसका तेल बनाने के लिए आप रतनजोत के जड़ों के दो टुकडे लें। एक कढ़ाई में सरसों तेल गर्म कर लें और उसमें रतनजोत के जड़ को डाल दें। इससे धीमी आंच पर पकाएं और चम्मच से चलाते रहें। उसके बाद तेल तैयार होने के बाद इसे एक शीशी में रख लें और हफ्ते में 2 बार बालों में लगाएं।

2. गाठिया की परेशानी में सहायक

तमाम लोग गाठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं । ऐसे में उनके लिए रतनजोत का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो, जोड़ों के दर्द और सूजन में आपको आराम पहुंचाते हैं। इसके लिए आप रतनजोत के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रतनजोत के पत्तों में नारियल तेल और हल्दी लगाकर उसे जोड़ों वाली जगह सेंकने या लगाने से आपको काफी आराम मिलता है। इसके अलावा आप इसके पत्तों को पीसकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मुंहासों को सिर्फ घंटेभर में दूर करता है कच्चा दूध, जानें कैसे?

3. त्वचा के लिए फायदेमंद 

रतनजोत त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके प्रयोग से आपकी त्वचा में कील-मुहांसों ठीक करने में मदद मिलती है। साथ ही इसकी मदद से कील-मुहांसों के दाग भी ठीक कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को साफ कर दमकती त्वचा पाने में मदद करता है। इसके अलावा इसके उपयोग से चिकनपॉक्स के दाग मिटाने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल के लिए आप इसके पत्तों को पीसकर इसमें नारियल तेल मिलाकर अपने कील-मुहांसों पर लगा सकते हैं।

RATANJOT-ADVANTAGE

Image Credit- Freepik 

4. अनिद्रा और डिप्रेशन

अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी आप रतनजोत का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रतनजोत के तेल लेकर उसमें कुछ बूंदे नारियल तेल की मिलाकर इसे अपने माथे पर लगा सकते हैं या स्मैल भी कर सकते हैं। इससे आपको सिर दर्द में भी आराम मिलेगा।

5. दांतों के दर्द से राहत

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण दर्द में आराम मिलता है। मसूड़ों में दर्द होने पर आप इसे चेहरे की त्वचा पर मंसूड़ों की ओर लगा सकते हैं। इसका आंतरिक इस्तेमाल करना सही नहीं है।

6. बुखार ठीक करने के लिए उपयोगी

बुखार ठीक करने के लिए भी रतनजोत के जड़ के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है जो, शरीर के उच्च तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। रतनजोत के तेल से अच्छी तरह से मालिश करने पर बुखार और शरीर दर्द में काफी आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- सिरदर्द दूर करने के 5 प्राकृतिक घरेलू नुस्खे, जानें आयुर्वेद एक्सपर्ट से

7. घाव के उपचार में सहायक

रतनजोत का उपयोग नसों, घाव, खुजली और चकत्ते आदि के उपचार के लिए किया जाता है। रतनजोत के पत्तों को पीसकर और उसमें हल्दी मिलाकर घाव पर लगाएं।

रतनजोत का इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह या जानकारी के अभाव में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व भी होते हैं जो, स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं और गर्भावस्था के दौरान भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रतनजोत के फल या पौधे का इस्तेमाल सीधे तौर पर नहीं करना चाहिए। हमेशा बाहरी त्वचा पर ही इसका इस्तेमाल कर और अंदरूनी हिस्सों पर प्रयोग से बचें। 

Read Next

रोज खाना खाने से पहले खाएं 1 टुकड़ा अदरक, नहीं होगी एसिडिटी और अपच जैसी ये 5 परेशानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version