रोज खाना खाने से पहले खाएं 1 टुकड़ा अदरक, नहीं होगी एसिडिटी और अपच जैसी ये 5 परेशानियां

खाने से पहले अदरक खाने के फायदे: अगर आपको खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है तो आपको खाने से पहले अदरक खाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज खाना खाने से पहले खाएं 1 टुकड़ा अदरक,  नहीं होगी एसिडिटी और अपच जैसी ये 5 परेशानियां


अदरक के फायदे (Benefits of ginger) कई हैं। ये जहां एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और दर्द व सूजन दूर करता है वहीं, ये एंटीबैक्टीरियल भी है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है। अदरक की खास बात ये है कि इसमें कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और लंग्स की समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा अदरक को अलग-अलग तरीके से खाने के अपने ही अलग फायदे हैं। जैसे कि रोज खाना खाने से पहले 1 टुकड़ा अदरक (eating raw ginger before meals) खाने के अपने ही अलग फायदे हैं। दरअसल, रोज खाना खाने से पहले 1 टुकड़ा अदरक खाने से आपकी पेट की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। वो कैसे, तो आइए जानते हैं  खाने से पहले अदरक खाने के फायदे।

Insideginger

खाने से पहले अदरक खाने के फायदे-Benefits of eating ginger before meals

1. अपच से बचाव

अदरक अपच की समस्या का रामबाण इलाज है। दरअसल, जब आप  अदरक के 1 टुकड़े को खाना खाने से पहले चबा-चबा कर खाते हैं तो ये पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बेहतर बनाता है और इसे बैलेंस करता है। इससे होता ये है कि आप जो भी खाते हैं, आपका पेट उसे आसानी से पचा लेता है। साथ ही अदरक डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बेहतर बनाता है और इसे एक्टिवेट करता है। इस तरह आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है और आपको अपच की समस्या नहीं होती। 

2. एसिडिटी में मददगार

कई बार ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों को खाने के बाद या फिर ज्यादा भारी खाना खाने के बाद एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में अदरक बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, जब आप खाना खाने से पहले एक टुकड़ा अदरक को शहद में मिला कर चबा लेते हैं तो आपको एंटाएसिड की तरह काम करता है और पेट में बनने वाले एसिड को न्यूट्रीलाइज कर देता है। इससे आपको एसिडिटी नहीं होती और ना ही एसिड रिफल्स की समस्या होती है। इस तरह आप खाने से पहले अदरक खा कर सीने में जलन की समस्या और खट्टी डकार की समस्या से बच सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें:  दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 घरेलू नुस्खे

3. खाने के बाद ब्लॉटिंग की समस्या 

खाने के बाद ब्लॉटिंग की समस्या बहुत परेशान करती है।  ब्लॉटिंग, एसिड  के बढ़ने और पेट की लेयरिंग में सूजन करने का काम करता है। ब्लॉटिंग की समस्या में पेट फूल जाता है। ऐसे में अदरक बहुत फायदेमंद है। अदरक के रस में कुछ ऐसे गुण है जो कि एसिड को न्यूट्रीलाइज करता है।  यह स्वाभाविक रूप से शरीर के पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और एक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट की तरह काम करता है। ये पहले तो सूजन को दूर करने और पेट की परत की रक्षा करने में मदद करता है। इस तरह ये धीमे-धीमे ब्लॉटिंग को भी कम कर देता है।

Inside2stomachissues

4. खराब मेटाबोलिज्म को ठीक करता है

खराब मेटाबोलिज्म के कारण पेट की कई समस्याएं होती हैं। इससे पेट में कब्ज की समस्या हो सकती हैं। कब्ज को दूर करने के लिए अदरक की एक बड़ी भूमिका है।  ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। ये पेट को साफ करता है और बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। दरअसल, अदरक में प्राकृतिक रेचक गुण होते हैं जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और इस प्रकार कब्ज को ठीक करते हैं। इसलिए जब आप खाने से पहले अदरक खाते हैं तो, आपका पेट सही रहता है।

इसे भी पढ़ें:  बेल की जड़ हो या पत्ते, इससे बना लेप दूर कर सकता है कई समस्याएं

5. पेट के इंफेक्शन से बचाव में मददगार

पेट के इंफेक्शन से बचाव में अदरक मददगार है। इसका एंटी बैक्टीरियल गुण कीटाणुओं को कम करता है। इससे इंफेक्शन कम होता है। ये पीएच बैलेंस करता है और ई-कोलाई बैक्टीरिया को मारता है। ये पेट के फंगल और बैक्टीरिया इंफेक्शन  को कम करता है। साथ ही अदरक मतली और उल्टी से राहत देकर सूजन को कम करने और पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह पेट में ऐंठन की समस्या में भी मददगार है। 

इसलिए रोज खाने से पहले 1 टुकड़ा का अदरक जरूर खाएं। आप इसे काला नमक और शहद मिला कर खा सकते हैं। आप इसे दोपहर के खाने से पहले और रात के खाने से पहले खा सकते हैं। आप जब चाहे तब खा सकते हैं।  ये आपको तमाम पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मददगार होगा।

All images credit: freepik

Read Next

बेल की जड़ हो या पत्ते, इससे बना लेप दूर कर सकता है कई समस्याएं

Disclaimer