रमजान यानि इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने को परम पवित्र मानते हैं। इस्लाम धर्म में इस माह को नेकियों और इबाबतों का पुण्य महीना माना जाता है। रमजान के महीने में लोग महीने भर यानि 29-30 दिन के रोजे (उपवास) करते हैं। रमजान यानि इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने को परम पवित्र मानते हैं। इस्लाम धर्म में इस माह को नेकियों और इबाबतों का पुण्य महीना माना जाता है। रमजान के महीने में लोग महीने भर यानि 29-30 दिन के रोजे (उपवास) करते हैं और रात में नमाज पढ़ते हैं। उपवास की शुरूआत सहरी नामक भोजन से होती है और इफ्तारी के साथ शाम को समाप्त होता है। जिसके दौरान वह खजूर खाकर अपना व्रत तोड़ते हैं। आइए हम आपको बताते हैं, कि रमजान के दिनों में रोजे रखने के साथ आप ऐसा क्या करना चाहिए और कौन से भोज्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे शरीर को कमजोरी न हो और आप अपने रोजे भी पूरे कर पाएं।
हाइड्रेटेड रहना
रमजान के महीने को दान-धर्म का महीना भी माना जाता है। इस महीने लगभग मुस्लिम समुदाय से हर कोई रोजे रखता है। ऐसे में शरीर और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि आपका शरीर हाइड्रेट रहे। आप अपने खाने में पानी, फल या सब्जियों के रस को शामिल करें और तरल पदार्थों के सेवन करें। सहरी के लिए बिना चीनी के एक कटोरी दही का सेवन आपके शरीर में र्प्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति करता है और शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है।
कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन
भोजन को हल्का हो और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हो। जैसे गेहूं की रोटी, ओट अनाज, दलिया खाएं। इसके अलावा आप प्रोटीन युक्त भोजन जैसे बिना नमक का चीज़, अंडे, या और कोई डेयरी आइटम शामिल करना भी एक स्वस्थ विकल्प है।
इसे भी पढें: 3 तरीकों से करें खीरे की कड़वाहट दूर, जानें गर्मी में कितना फायदेमंद है खीरा
मौसमी फल, सब्जी
आप अपने रोजे के दिनों में मौसमी फलों को भी अपनी डाईट में शामिल करें। आप मिठाई व किसी बजार से खरीदी गई किसी मीठी चीज की जगह इस गर्मी में तरबूज और कस्तूरी जैसे मौसमी फलों को और ककड़ी, टमाटर, पुदीना और फलों के सलाद की सब्जी सलाद को अपनी इफ्तारी की मेज पर शामिल कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर होगा।
Buy Online: Happilo Premium International Omani Dates, 250g & MRP.131.00/- only.
सुपर फूड्स
खजूर आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खाने से आपके शरीर को तुरंत ताकत मिलती है। इस सुपरफूड में पर्याप्त मात्रा में र्लूकोज, फ्रक्टोज, और सुक्रोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, चीनी और मैग्नीशियम के साथ आपके शरीर को समृद्ध करने का गुण होता है। यह आपको कई बीमारियों में भी मददगार है।
इसे भी पढें: अपनी डाइट में आज से शामिल करें अंजीर, होंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ
मीठी और तली चीजों से परहेज
आप तले हुए और अधिक मीठे व्यंजनों व चीनी के सेवन में थोड़ा परहेज बरतें। ध्यान रखें कि आप रमजान में ओवरईटिंग से भी बचें। जब आप खाना खाएं, तो खाने को धीरे-धीरे और छोटे टुकड़ों में खाएं। इस तरह आप रमजान में संतुलित भोजन व तरीके को अपनी डाइट में शामिल करके अपने रोजे रख सकते हैं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi