डायबिटीज व वजन को कम करने में फायदेमंद है अमरूद, जानें क्यों

अमरूद आसानी से पाया जाने वाला एक स्वादिष्ट फल है। इसके अलावा अमरूद कई औषधीय  गुणों से भरपूर है। यह पेट की समस्या को ठीक करने के अलावा, सर्दी—जुखाम, सिरदर्द व दांत दर्द में फायदेमंद है। अमरूद में विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फोलेट व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज व वजन को कम करने में फायदेमंद है अमरूद, जानें क्यों

अमरूद आसानी से पाया जाने वाला एक स्वादिष्ट फल है। इसके अलावा अमरूद कई औषधीय  गुणों से भरपूर है। यह पेट की समस्या को ठीक करने के अलावा, सर्दी—जुखाम, सिरदर्द व दांत दर्द में फायदेमंद है। अमरूद में विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फोलेट व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। अमरूद का वैज्ञानिक नाम सिडियम गुआवा है। अमरूद कई प्रकार के होते हैं, जैसे— इलाहाबादी सफेदा अमरूद, लाल गूदेवाला अमरूद आदि। अमरूद इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर करता है। इसके अलावा केवल अमरूद ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है। अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं अमरूद आपकी किन—किन समस्याओं में फायदेमंद है।

डायबिटीज के लिए अमरूद

आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। डायबिटीज एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज में अमरूद ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। बिना छिलके वाले अमरूद के सेवन से फायदा मिलता है। एंटी:हायपरलिपिडेमिक प्रभाव टाइप—2 डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। अमरूद न केवल डायबिठीज बल्कि अन्य कई बिमारियों में फायदेमंद है।   

इसे भी पढ़ें:- ट्विंकल खन्ना ने दिए खून में आयरन बढ़ाने के लिए 4 टिप्स, डायटीशियन को दिया करारा जवाब

कैंसर के लिए

अमरूद ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के उपचार में फायदेमंद है। इसमें मोजूद एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपन और विटामिन—सी उन मुक्त कणों से लड़ते हैं, जो कैंसर कि कैंसर का कारण बनते हैं। इसके अलावा अमरूद में फाइबर भी होता है, जो बवासीर व पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है। अध्ययनों के अनुसार अमरूद की पत्तियों से निकलने वाला अर्क कैंसर जैसी जानेवा बीमारी में बचाव करता है। 

वजन कंट्रोल

वजन कंट्रोल या वजन घटाने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद है। अमरूद में मोजूद फाइबर कंटेंट की वजह से यह आपके वजन को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा इसमें अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना कैलोरी की मात्रा कम होती है।

पाचन तंत्र के लिए अमरूद

अमरूद से आपके पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है। अमरूद में पाये जाने वाले फाइबर के कारण यह दस्त, अपच, गैस व पेट संबंधी समस्याओं में आराम देता है। अमरूद में मोजूद रोगाणुरोधी गुणो की वजह से यह आंत के रोगाणुओं से भी लड़ने और दस्त को रोकने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें:- 30 की उम्र के बाद इन 6 आहारों का सेवन कर दें कम, होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

आंखों की रौशनी

आजकल छोटी उम्र में बच्चों की आंखें कमजोर होना आम समस्या हो गई है। ज्यादा देर तक टीवी, कमप्यूटर, मोबाइल व कम रौशनी में पढ़ाई, पौष्टिक आहार की कमी के कारण आंखें कमजोर हो जाती है। अमरूद को यदि आप अपने आहार में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन—ए आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इस फल में विटामिन—सी भी भरपूर मात्रा में होता है,जो आंखों के की रौशनी तेज करने में सहायक होता है। 

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

गर्मी में तन-मन को राहत देते हैं ये 2 लेमनेड, जानें इन्हें बनाने की विधि

Disclaimer