माइग्रेन की समस्या में रोजाना खाएं किशमिश, मिलेगा फायदा

Migraine Me Bhigi Kishmish Khane Ke Fayde: माइग्रेन की समस्या में रोजाना किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
माइग्रेन की समस्या में रोजाना खाएं किशमिश, मिलेगा फायदा


Migraine Me Bhigi Kishmish Khane Ke Fayde: माइग्रेन सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें होने वाला दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। माइग्रेन के दर्द से परेशान होने पर आप कई तरह के घरेलू उपायों का भी सहारा लेते हैं। कई बार बहुत ज्यादा शोरगुल वाली जगहों पर जाने से भी आपको गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माइग्रेन की समस्या में किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से कुछ दिनों तक किशमिश खाने से आपको माइग्रेन में बहुत फायदा मिलता है। किशमिश में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को कई गंभीर समस्याओं से भी बचाने का काम करते हैं। किशमिश में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स माइग्रेन की समस्या में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। 

माइग्रेन में किशमिश खाने के फायदे- Raisins Benefits in Migraine in Hindi

Raisins Benefits in Migraine in Hindi

माइग्रेन की समस्या में दवाओं का सेवन कई बार हानिकारक हो सकता है। दर्द होने पर पेनकिलर का इस्तेमाल आगे चलकर आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए माइग्रेन की समस्या में आपको किशमिश का सेवन करने के सलाह दी जाती है। किशमिश आपको माइग्रेन में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है और शरीर को कई लाभ देता है। रोजाना किशमिश खाने से आपको वजन कम करने, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी फायदा मिलता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन, कार्ब्स, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी6, फाइटोकैमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। माइग्रेन में किशमिश खाने से दर्द में राहत मिलती है और धीरे-धीरे इसका जोखिम कम होता है। 

इसके अलावा किशमिश खाने के फायदे इस तरह से हैं-

  • पेट के लिए बहुत फायदेमंद है किशमिश का सेवन, रोजाना सुबह के समय भीगी हुई किशमिश खाने से आपको कब्ज की समस्या में भी फायदा मिलता है।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • किशमिश खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
  • रोजाना किशमिश खाना आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
  • आंख की रोशनी बढ़ाने के लिए भी रोजाना किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

माइग्रेन में रोजाना सुबह के समय भिगोई हुई किशमिश खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए रात के समय में मुट्ठीभर किशमिश भिगो लें, इसे सुबह के समय खाली पेट खाएं। ऐसा करने से आपको फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

डायबिटीज (शुगर) में बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, जानें खाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version