Sat Sep 12, 2026 | 03:59 AM IST

डायबिटीज (शुगर) में बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, जानें खाने का तरीका

Sugar Me Gond Katira Khane Ke Fayde: शुगर के मरीजों के लिए गोंद कतीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे और खाने का तरीका।

Sugar Me Gond Katira Khane Ke Fayde: गोंद कतीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन डायबिटीज के अलावा हार्ट डिजीज, यूरिनरी इन्फेक्शन और महिलाओं में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गोंद कतीरा कई गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। शुगर या डायबिटीज की समस्या में गोंद कतीरा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा दरअसल एक प्राकृतिक गोंद है, जिसे ट्री गम के नाम से भी जाना जाता है। इसे पेड़ से निकलने वाले रस से बनाया जाता है। गोंद कतीरा में मौजूद गुण गर्मियों में लू और सन स्ट्रोक से भी बचाने का काम करता है। गोंद कतीरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने पर गोंद कतीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं, शुगर में गोंद कतीरा के फायदे और खाने का तरीका।

शुगर में गोंद कतीरा के फायदे- Gond Katira Benefits for Diabetes

गोंद कतीरा पौधों से निकलने वाला एक गाढ़ा और चिपचिपा लिक्विड होता है। इसे पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोया जाता है, जिसके बाद इसे गोंद कतीरा के रूप में निकाला जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और लू जैसी समस्या से बचने के लिए गोंद कतीरे को मिल्क शेक या नींबू पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। गोंद कतीरे में मौजूद गुण शुगर या डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने पर गोंद कतीरा खाना मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शुगर में गोंद कतीरा खाने के फायदे इस तरह से हैं-

Sugar Me Gond Katira Khane Ke Fayde

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए गोंद कतीरा है बहुत फायदेमंद, जानें सेवन का तरीका

1. ब्लड शुगर करे कम

गोंद कतीरा में मौजूद गुण ब्लड शुगर या डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर वजन नियंत्रित रखता है और शरीर में फैट कम करने में सहायक होता है। ब्लड शुगर या डायबिटीज के मरीज गोंद कतीरा का नियमित सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।

2. शरीर की एनर्जी बढ़ाए

गोंद कतीरा में कार्ब्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। बच्चों के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा को डाइट में शामिल करने से आपको कमजोरी या एनर्जी की कमी में फायदा मिलेगा।

3. वजन कम करने में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को वजन नियंत्रित रखना चाहिए। डायबिटीज में बहुत ज्यादा वजन बढ़ाने से मरीज की परेशानियां बढ़ सकती हैं। गोंद कतीरा में डायटरी फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जिसका सेवन करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है। गोंद कतीरा खाने से आपका पेट भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।

4. इम्यूनिटी बूस्ट करे

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण जैसी समस्या में फायदा मिलता है। गोंद कतीरा में मौजूद गुण शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। डायबिटीज या शुगर के मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर होने से उनकी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए ऐसे लोगों को गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

5. पेट से जुड़ी परेशानियों को करे दूर

गोंद कतीरा खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग में फायदा मिलता है। गोंद कतीरा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है बकरी का दूध, जानें फायदे

डायबिटीज या शुगर में गोंद कतीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका सेवन हमेशा किसी चीज के साथ करना चाहिए। एक्सपर्ट्स गोंद कतीरा को ठंडे पानी, दही, मिल्क शेक या नींबू पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

घी के साथ करें नीम के पत्ते का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये अनोखे फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2022 12:59 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content