
Goat Milk Benefits: डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। असंतुलित और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। डायबिटीज में दूध पीते समय भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई शोध और अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गयी है कि डायबिटीज के मरीजों को बकरी का दूध पीना चाहिए। बकरी का दूध डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। बकरी का दूध, भैंस या गाय के दूध से हल्का होता है और आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। डेंगू बुखार की समस्या हो या शारीरिक कमजोरी बकरी का दूध कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। ऐसे लोग जिन्हें लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या है, उनके लिए भी बकरी का दूध फायदेमंद होता है। डायबिटीज में बकरी का दूध पीने से आपके शरीर में विटामिन, प्रोटीन और खनिजों की सप्लाई होती है और शरीर का चयापचय भी दुरुस्त रहता है।
इस पेज पर:-
बकरी के दूध में मौजूद पोषक तत्व- Goat Milk Nutrition Value in Hindi
बकरी का दूध कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की खान माना जाता है। बकरी के दूध में फैट कम मात्रा में होता है और सभी के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है। बकरी के दूध में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे फायदेमंद पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, शुगर, सोडियम , कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और बी जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, फॉलो करें CDC का बताया ये डाइट प्लान
क्या डायबिटीज में बकरी का दूध पीना फायदेमंद है?- Is Goat Milk Good for Diabetic Patient?
बकरी के दूध में गाय या भैंस के दूध की तुलना में फैट कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। बकरी का दूध ऐसे लोगों के लिए भी सुरक्षित और फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बकरी का दूध पीने के फायदे इस तरह से हैं-
1. बकरी के दूध में फैट कम होता है और मिल्क शुगर या लैक्टोज की मात्रा भी कम होती है। इसका सेवन करने से लैक्टोज एलर्जी नहीं होती है और शरीर में इंसुलिन भी कंट्रोल में रहता है।
2. बकरी का दूध पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी कंट्रोल में रहता है और वजन नियंत्रित होता है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी बकरी का दूध पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन आपको कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।
4. शरीर में इंसुलिन निर्माण के लिए भी बकरी का दूध पीना फायदेमंद है। शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने के लिए भी बकरी का दूध पीना उपयोगी होता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी पिएं खीरा डिटॉक्स वॉटर, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल
वैसे तो बकरी का दूध सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। बकरी का दूध किसी भी बीमारी में औषधि या सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version