भीगी हुई किशमिश मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत होती है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के फायदे।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद
रोजाना भीगी किशमिश खाने वालों की शारीरिक दुर्बलता दूर होती है और हेल्दी तरीके से वजन भी बढ़ता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले फ्रक्टोज और ग्लूकोज के कारण होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
भीगी किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र का असर कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाये जाते हैं, जिससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा टलता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
भीगी किशमिश खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। दरअसल भीगी किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं, जिसके सेवन से इम्यूनिट सिस्टम ठीक काम करता है, साथ ही यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में भी हेल्प करता है।
एनीमिया से बचाव
भीगी किशमिश के सेवन से आप एनीमिया से भी लड़ सकती हैं। किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है।
पाचन बेहतर होगा
भीगी किशमिश को नियमित अपने आहार में शामिल करने से पाचन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को मुलायम बनाता है और आंतों की सफाई करता है।
मुंह की बदबू का समाधान
मुंह से आ रही बदबू को भी भीगी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त रूप से पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के एसिड लेवल कंट्रोल करते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
भीगी किशमिश रोजाना खाने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बीटाकैरोटीन और कैरोटीनॉइड पाए जाते हैं, जो कि आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
तो हेल्दी रहने के लिए शुरू कीजिये रोज सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाना। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com