सर्दियों में गले में चुभन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका बचाव

Prickly Throat: गले में चुभन की परेशानी होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और बचाव टिप्स  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गले में चुभन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका बचाव


Prickly Throat: सर्दियों में कई लोगों को गले के अंदर चुभन महसूस होती है। इस परेशानी से ग्रसित लोगों को बार-बार गला साफ करना पड़ता है, लेकिन फिर भी काफी ज्यादा चुभन महसूस होताी है। हमारे आसपास कई ऐसे कारक होते हैं, जो गले में चुभन की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। आज हम इस लेख में गले में चुभन के कारण और इलाज के बारे में जानेंगे। 

गले में चुभन का क्या कारण है?

गले में चुभन के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारणों के बारे में-

सर्दी-जुकाम - सर्दी जुकाम की परेशानी गले में चुभन महसूस होने के मुख्य कारणों में से एक है। जुकाम एक वायरल इन्फेक्शन है, जो ऊपरी श्वसन तंत्र में लक्षण पैदा करता है। जुकाम के लक्षणों में गले में चुभन भी शामिल है। 

एलर्जी- एलर्जी से ग्रसित लोगों को भी गले में चुभन की परेशानी हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को गले में चुभन तब होता है, जब शरीर बाहरी पदार्थों से बचाव के लिए एंडीबॉडीज बनाने में असमर्थ होता है। 

इसे भी पढ़ें - मुलेठी के साथ शहद मिलाकर खाने से दूर होगी गले की खराश, जानें इसके अन्य फायदे

गले में सूजन- गले में सूजन होने पर चुभन की परेशानी हो सकती है। मेडिकल भाषआ में इस समस्या को फेरिंजाइटिस कहा जाता है। इसकी वजह से गले के फेरिंक्स में सूजन आ जाती है। वायरस और बैक्टीरियल कारणों से फेरिंजाइटिस की परेशानी होती है। 

गले का कैंसर - गले का कैंसर होने पर भी चुभन जैसा महसूस हो सकता है। अगर आप शराब अधिक मात्रा में पीते हैं या फिर धूम्रपान का अधिक सेवन करते हैं तो गले के कैंसर का जोखिम अधिक रहता है। 

गले में चुभन होने पर क्या करें?

  • गले में चुभन होने पर धुएं से दूर रहें। धुआं और धूल-मिट्टी से गले में चुभन की परेशानी हो सकती है।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने से गले में चुभन की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  • गले में चुभन होने पर चिकना और तला-भुना कम से कम खाएं। 
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से गले में चुभन की परेशानी दूर की जा सकती है। 
  • धूम्रपान और शराब का सेवन गले में चुभन का कारक हो सकता है। इस स्थिति में इन चीजों से दूर रहें। 
  • नियमित रूप से हाथों को धोएं। इससे चुभन की समस्या कम की जा सकती है।  

गले में चुभन की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इसके कारणों को जानना बहुत ही जरूरी है, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। 

 

Read Next

Period Fatigue: पीरियड्स के दौरान भारी थकान के क्या कारण हो सकते हैं?

Disclaimer