Expert

फेस्टिव सीजन के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके, बॉडी फैट होगा कम

Post Diwali Body Detox Tips: दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने से वजन कम होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फेस्टिव सीजन के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके, बॉडी फैट होगा कम

Post Diwali Body Detox Tips: दिवाली का त्योहार में कई तरह के पकवान के साथ कई तरह की नमकीन चीजें भी बनती है। इस त्योहार के दौरान हम काफी ज्यादा इन चीजों का सेवन कर लेते हैं। इन चीजों में वसा और कार्बोहाइड्रेट काफी ज्यादा होते हैं, जो शरीर में कई तरह की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक इन चीजों के सेवन से पाचन तंत्र खराब होने के साथ, ब्लड शुगर लेवल और वजन भी काफी बढ़ जाता हैं। ऐसे में दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी हो जाता है। अगर समय पर शरीर को डिटॉक्स न किया जाएं, तो शरीर में एक्सट्रा चर्बी बढ़ने के साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता हैं। कई बार शरीर को डिटॉक्स न करने की वजह से शरीर की कोशिकाओं को भी नुकसान होता हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स कैसे करें। 

अपने आहार में फलों को शामिल करें

दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए डाइट में फलों को अवश्य शामिल करें। फल पेट को हल्का रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी देंगे। दिवाली के बाद अगर आपको मीठे खाने की क्रेविंग हो, तो डाइट में फलों को शामिल करें। ऐसा करने से इनमें मौजूद नेचुरल शुगर रक्तप्रवाह में धीरे-धीरे अवशोषित होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती है।

पोर्शन कंट्रोल

दिवाली के दौरान अक्सर लोग ज्यादा खा लेते हैं। इस कारण पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने के साथ  बैली फैट भी बढ़ता है। ऐसे में दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के दौरान भूख से थोड़ा कम ही खाएं। साथ ही प्लेट में कम खाना परोसें और खाना से पहले पानी पिएं। जिससे पोर्शन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

diet

हेल्दी डाइट

दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन अवश्य करें। डाइट में स्वस्थ वसा और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन शामिल करें। डाइट में हरी सब्जियों के साथ फल, साबुत अनाज और नट्स का सेवन किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है फाइबर रिच डाइट, जानें इसके सोर्स

हाइड्रेट

दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी है। हाइड्रेट रहने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। कोशिश करें दिन में 2 से 3 लीटर पानी पिएं। पानी को हल्का गुनगुना करके भी पिया जा सकता है। दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू से की जा सकती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग 

दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग की जा सकती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से शरीर का मेटाबॉलिजम बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान व्यक्ति  कुछ घंटों तक भूखा रहता है और फिर खाता है। ऐसा करने से लिवर भी हेल्दी रहता है।

दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

एक्ट्रेस भाग्यश्री की तरह दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत तो खाएं चॉकलेट, वीडियो शेयर कर बताए चॉकलेट के फायदे

Disclaimer