PM Modi 74th Birthday: वॉक, योग और सादा भोजन- 74 साल की उम्र में प्रधानमंत्री मोदी खुद को ऐसे रखते हैं फिट

PM Modi 74th Birthday: आज पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन है। मोदी खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
PM Modi 74th Birthday: वॉक, योग और सादा भोजन- 74 साल की उम्र में प्रधानमंत्री मोदी खुद को ऐसे रखते हैं फिट


PM Modi 74th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक धाकड़ नेता होने के साथ-साथ एक सुलझे हुए योगी भी हैं। आज उनका 74वां जन्मदिन है। भारत को मजबूत और शक्तिशाली बनाने के लिए वे अथक प्रयास करते हैं। वे पूरा दिन देश के कार्यों को करने में व्यस्त रहते हैं, बावजूद इसके वे खुद के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते हैं। पीएम मोदी खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योग, प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं। वे इस विषय में किसी प्रकार का समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर ओडिशा सरकार की स्कीम सुभद्रा योजना का शुभआरंभ करके जनता को एक बड़ा तोहफा देंगे। 

खुद को ऐसे रखते हैं फिट 

74 वर्षीय पीएम मोदी खुद को फिट रखने के लिए केवल फीजिकल हेल्थ पर ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। इसके लिए वे मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं, जिससे शरीर और दिमाग का तालमेल अच्छा रहता है। इसके साथ ही साथ वे नियमित तौर पर सुबह की सैर करते हैं और कुछ समय योग को देते हैं। इससे वे देश के हित में बड़े-बड़े फैसले लेने में समर्थ रहते हैं। मोदी आधुनिक मशीनों का सहारा लेकर व्यायाम करने के बजाय पैदल चलना ज्यादा पसंद करते हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

सादा और स्वस्थ खाना

पीएम मोदी खानपान पर काफी ध्यान देते हैं। वे ऐसा कुछ भी नहीं खाते, जो उनकी शरीर को नुकसान पहुंचाए। वे आमतौर पर पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं। वे अपने खाने में पहाड़ी मशरूम, हल्दी, सहजन के पराठे और खिचड़ी आदि खाना पसंद करते हैं। अपनी डाइट में वे मिलट्स, बेसन की रोटी, खांडवी आदि को शामिल करते हैं। साथ ही वे काफी हल्का भोजन करना पसंद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - पीएम मोदी को बहुत पसंद हैं सहजन (मोरिंगा) के पराठे, जानें मोरिंगा के पराठे के फायदे और रेसिपी

नियमित तौर पर करते हैं योग 

प्रधानमंत्री खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योग करते हैं। जिसमें वे अलग-अलग आसनों जैसे भुजंगासन, मर्कटासन, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही वे दिनभर में केवल 4 से 5 घंटे की नींद लेते हैं। बावजूद इसके वे इतने फिट और उर्जावान रहते हैं। 

 

Read Next

आपके टूथपेस्ट में डिटर्जेंट है या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसकी पहचान करने का तरीका

Disclaimer