वास्तु के अनुसार घर पर नहीं लगाने चाहिए ये 5 पौधे, बढ़ सकती हैं परेशानियां  

Plants That Are Not Good For Home According To Vastu:अगर आपको भी घर पर पौधे लगाने का शौक हैं, तो जान लीजिए कौन से पौधे घर पर नहीं लगाने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
वास्तु के अनुसार घर पर नहीं लगाने चाहिए ये 5 पौधे, बढ़ सकती हैं परेशानियां  


Plants That Are Not Good For Home According To Vastu: पेड़- पौधे घर की रौनक बढ़ाने के साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाते हैं। पौधे घर में ऑक्सीजन के स्तर को भी बनाए रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, कई पौधे घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी फैलती हैं और दुर्भाग्य भी बढ़ता हैं। इन पौधों को घर में और आसपास के क्षेत्र में भी लगाने से बचना चाहिए। आज के समय में बहुत से लोग वास्तु के अनुसार घर को सजाते हैं। ऐसे में अगर पौधे भी वास्तु के हिसाब से लगाए जाएं, तो घर के सदस्यों के तरक्की के रास्ते खुलते हैं और घर में सकरात्मकता का माहौल भी रहता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधे के बारे में बताएंगे, जिनको लगाने से घर में नकरात्मकता बढ़ती है और सदस्यों को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। आइए जानते हैं घर पर कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए।

बोनसाई पौधे

वास्तु के अनुसार, घर में बोनसाई के पौधे को भी लगाने से बचना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी फैलने के साथ घर के लोगों की तरक्की भी रोकती है। बोनसाई के पौधे की ग्रोथ भी धीमी होती है,जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होती है। यह पौधा घर में स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ाता है।

बैंबो प्लांट

वास्तु के अनुसार, बैंबो प्लांट को भी घर पर लगाने से बचना चाहिए। बैंबो प्लांट घर पर रहने से सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में घर पर बैंबो प्लांट को लगाने से बचना चाहिए। यह पौधा घर में नेगेटिव एनर्जी को भी बढ़ाता है।

bamboo plant

कॉटन प्लांट

कॉटन प्लांट को भी घर पर वास्तु के हिसाब से नहीं लगाना चाहिए। इसकी वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी फैलने के साथ घर के लोगों के लिए नई समस्याएं भी खड़ी होती है। कॉटन प्लांट को घर के आसपास भी नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा घर में नेगेटिव एनर्जी को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- बीमारियों से रहना है दूर, तो घर में ये 5 पौधे जरूर लगाएं

मेहंदी प्लांट

मेहंदी प्लांट को घर पर लगाने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार मेहंदी का पौधा घर में अशुभता को भी फैलता है। अक्सर लोगों का मानना होता है कि मेहंदी के पौधे में नेगेटिव एनर्जी का साया होता है। ऐसे में लोग इसे घर पर लगाने से बचते हैं। वही मेहंदी का पौधा घर के आसपास होने से लोग उस घर को खरीदने से बचते है।

पीपल का पेड़

वास्तु के अनुसार, पीपल के पौधे को घर पर हरगिज नहीं लगाना चाहिए। इस पेड को मंदिर या किसी खुले परिसर में लगाना सही रहता है। पीपल के पेड़ की पूजा होती है। ऐसे में इसे घर पर न लगाएं। घर पर इसे लगाने से सदस्यों को आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

वास्तु के अनुसार, घर पर इन पौधों को लगाने से बचना चाहिए। घर पर कौन से पौधे लगाने चाहिए इस बारे में जानकारी के लिए वस्तु एक्सपर्ट से संपर्क किया जा सकता है।

All Image Credit- Freepik

Read Next

भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये 5 निजी चीजें, वरना हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version