Pistol Squats Workout: वजन कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे एक असरदार वेट लॉस एक्सरसाइज के बारे में जिसे पिस्टल स्क्वैट्स के नाम से जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से कैलोरीज तो घटती ही हैं, साथ ही मसल्स की ताकत भी बढ़ती है। पिस्टल स्क्वैट्स में आपको सिंगल लेग स्क्वैट्स की प्रक्रिया करते हुए डीप डाउन स्क्वैट्स करना होता है। इस लेख में जानेंगे पिस्टल स्क्वैट्स वर्कआउट करने का सही तरीका और फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ की निवासी और वेट लॉस कोच व फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
पिस्टल स्क्वैट्स वर्कआउट करने के फायदे- Pistol Squats Workout Benefits
- पिस्टल स्क्वैट्स करने से कोर मसल्स को टाइट और मजबूत बनाया जा सकता है।
- इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है।
- जिन लोगों के कंधे मोटे होते हैं, उसे टोन्ड बनाने के लिए यह एक अच्छा वर्कआउट है।
- पैरों की मसल्स की मजबूती के लिए पिस्टल स्क्वैट्स वर्कआउट कर सकते हैं।
- जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें इस एक्सरसाइज को करके ज्यादा से ज्यादा कैलोरीज बर्न करने का मौका मिलेगा।
पिस्टल स्क्वैट्स वर्कआउट करने का तरीका- How To Do Pistol Squats Workout
- सही ढंग से पिस्टल स्क्वैट्स करने के लिए, पहले एक पीठ के सहारे नीचे झुकें।
- दूसरा पैर आगे बढ़ाएं जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों।
- अपने वजन को आगे ले जाएं जैसे कि आप स्क्वैट कर रहे हों।
- नीचे की ओर जाने के दौरान आपके घुटने सीधे रहेंगे और वजन हील के ऊपर होगा।
- नीचे झुकने के बाद आपको धीरे-धीरे उठना है।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए सोने से पहले रोज फॉलो करें ये 5 आदतें, मिलेगा पॉजिटिव रिजल्ट
पिस्टल स्क्वैट्स वर्कआउट करते समय बरतें सावधानी- Pistol Squats Workout Precautions
- पिस्टल स्क्वैट्स को करने के दौरान संतुलन बनाए रखें।
- शुरुआत में आप एक नियमित स्क्वैट के साथ प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- प्रैक्टिस करते समय आप एक दीवार या किसी अन्य चीज का सहारा ले सकते हैं ताकि संतुलन बनाए रख सकें।
- पिस्टल स्क्वैट्स एक चुनौतीपूर्ण एक्सरसाइज हो सकता है इसलिए शुरुआती स्तर पर संतुलन और स्थिरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
- इसे नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हुए आप इसे सीख सकते हैं और आपकी मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। लेकिन कमर या पीठ में दर्द होने पर इस एक्सरसाइज को न करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: self.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version