Monsoon Diet Tips in Periods: मानसून में डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा न करने पर तबीयत खराब हो सकती है। मानसून के साथ-साथ पीरियड्स के दिनों में पाचन-तंत्र बिगड़ जाता है। पीरियड्स में हार्मोनल बदलाव का असर भूख और डाइजेशन पर पड़ता है। कुछ महिलाएं पीरियड्स में खान-पान का ख्याल नहीं रखतीं और पानी का सेवन भी कम कर देती हैं। इसका बुरा असर उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। पीरियड्स में बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेने के कारण अपच, डायरिया, ब्लोटिंग, पेट में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मानसून और पीरियड्स के कॉम्बिनेशन से कुछ महिलाओं को गुस्सा, चिड़चिड़ापन आदि भी महसूस होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान डाइट टिप्स जिसकी मदद से मानसून के दौरान पीरियड्स में आप हेल्दी रह सकती हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें- Include Omega 3 Fatty Acid in Diet
ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोत की बात करें, तो ब्लूबेरी, पालक, साग, फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, अखरोट में यह मौजूद होता है। इसके अलावा मैग्नीशियम और कैल्शियम रिच फूड्स को भी डाइट में शामिल करें। मैग्नीशियम रिच फूड्स का सेवन करने से मसल्स क्रैम्प्स से छुटकारा मिलता है और मूड स्विंग की समस्या नहीं होती। होल ग्रेन्स, नट्स, सीड्स और केला आदि में मैग्नीशियम पाया जाता है।
2. ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें- Eat Fresh Fruits and Vegetables
पीरियड्स में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। कमजोर पाचन तंत्र के चलते कब्ज, एसिडिटी, पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पाचन को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। फल और सब्जियों में फाइबर होता है। फाइबर का सेवन करने से मूड भी अच्छा रहता है और बीमारियों से बचाव भी होता है।
3. हर्बल ड्रिंक को डाइट में शामिल करें- Drink Herbal Drink
मानसून के दिनों में हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। इससे डाइजेशन अच्छा रहता है और पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है। आप मानसून के दिनों में जीरा वॉटर पी सकती हैं। जीरे में थाइमोल नामक एक विशेष कंपाउंड पाया जाता है जिससे गट हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
4. फूड हाइजीन का ख्याल रखें- Maintain Food Hygiene
मानसून में खाना जल्दी खराब होता है। मानसून के दिनों की बात करें, तो इस वक्त वातावरण में नमी ज्यादा होती है। नमी के कारण खाने में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे खाना दूषित हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको बीमारी और पीरियड्स में पेट संबंधित समस्याओं से बचने के लिए, घर का बना ताजा भोजन ही खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने पर जल्दी पड़ जाते हैं बीमार? फॉलो करें ये 5 डाइट टिप्स, दूर रहेंगी बीमारियां
5. आयरन रिच फूड्स का सेवन करें- Include Iron Rich Foods in Diet
मानसून डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करें। खासकर अगर पीरियड्स की तारीख नजदीक है। पीरियड्स में ब्लड लॉस के कारण आयरन की मात्रा शरीर में कम हो जाती है। मानसून में आयरन का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में एनर्जी रहती है। आयरन रिच फूड्स की बात करें, तो अपनी डाइट में पालक, टोफू, बीन्स आदि को शामिल करें।
एक बात का ध्यान रखें कि हर महिला का शरीर अलग होता है। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि ये टिप्स सभी को उचित लगे। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही डाइट टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: i.mscwlns.co