इन लोगों को नहीं करना चाहिए अजवाइन का सेवन, पहुंच सकता है नुकसान

Ajwain Side Effects: अजवाइन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को अजवाइन खाने से नुकसान भी पहुंच सकता है। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 15, 2023 16:00 IST
इन लोगों को नहीं करना चाहिए अजवाइन का सेवन, पहुंच सकता है नुकसान

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ajwain Side Effects in Hindi:अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है। अजवाइन खाने से पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत बनता है, आंतों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। अजवाइन सूजन को भी कम कर सकता है। इसके अलावा अजवाइन वजन को भी कम कर सकता है। भूख न लगने पर आपके लिए अजवाइन खाना फायदेमंद हो सकता है। यानी अजवाइन खाने के अनगिनत लाभ होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए अजवाइन खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए कुछ खास तरह के लोगों को अजवाइन खाने से बचना चाहिए। तो चलिए, जानते हैं किसे अजवाइन नहीं खाना चाहिए?

अजवाइन किसे नहीं खाना चाहिए?- People Who Should Avoid Ajwain in Hindi

acidic people shoul not eat ajwain

एसिड रिफ्लक्स की समस्या

अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, तो आपको अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अजवाइन में थाइमोल होता है, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ा सकता है। अजवाइन का सेवन करने से चक्कर आना, मतली, उल्टी जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। इससे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

मुंह में सूजन होने पर

अगर आपको मुंह में सूजन की समस्या हो गई है, तो भी आपको अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इससे मुंह में सूजन और छाले पड़ सकते हैं। मुंह में सूजन होने पर अगर आप अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे जलन, सूजन की समस्या बढ़ सकती है

इसे भी पढ़ें- पेट फूलने की समस्या दूर करेगी अजवाइन, ऐसे करें सेवन

गर्भावस्था में

गर्भावस्था में भी अजवाइन नहीं खानी चाहिए। अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इससे समस्या बढ़ सकती है। अजवाइन खाने से भ्रूण के विकास को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही यह विषाक्तता को भी बढ़ा सकता है। गर्भावस्था में अजवाइन खाने से भ्रूण और मां दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।

सर्जरी के दौरान

अगर आप सर्जरी कराने जा रहे हैं, तो भी आपको अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप सर्जरी के दौरान अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है। सर्जरी करवाने से 2 हफ्ते पहले आपको अजवाइन का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

ajwain side effects

स्तनपान

स्तनपान के दौरान भी आपको अजवाइन अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर आप स्तनपान करवा रही हैं, तो आपको अधिक मात्रा में अजवाइन का सेवन करने से बचना (Carom Seeds Side Effects) चाहिए।

इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

लिवर की समस्या

लिवर की समस्या होने पर आपको अजवाइन नहीं खाना चाहिए। लिवर वाले रोगियों के लिए अजवाइन नुकसानदायक हो सकता है। अजवाइन स्थिति को खराब कर सकती है।

People Who Should Avoid Ajwain in Hindi: सर्जरी, स्तनपान, गर्भावस्था, लिवर की समस्या और मुंह के छाले होने पर आपको अधिक मात्रा में अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। अन्यथा आपके स्वास्थ्य की स्थिति खराब हो सकती है।

Disclaimer