Dates and Almonds Benefits in Hindi: बादाम और खजूर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं खजूर भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट्स, कैलोरीज, हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है। वैसे तो अधिकतर लोग बादाम और खजूर खाते ही हैं। लेकिन आप चाहें तो खजूर और बादाम को एक साथ भी खा सकते हैं। बादाम और खजूर को खाने से आपको इन दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। खजूर और बादाम हार्ट और पेट के लिए काफी अच्छे होते हैं। खजूर और बादाम को एक साथ खाने से सेहत, त्वचा और बालों को कई लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको खजूर और बादाम खाने के फायदे (Dates and Almonds Benefits in Hindi) बताने जा रहे हैं। इस आप जानेंगे कि खजूर और बादाम को एक साथ खाने से क्या-क्या फायदे (Khajoor Aur Badam Khane Ke Fayde) मिल सकते हैं? साथ ही बादाम और खजूर कैसे खाएं?, ये भी जानें-
खजूर और बादाम खाने के फायदे- Dates and Almonds Benefits in Hindi
1. एनर्जी बढ़ाए खजूर और बादाम
एनर्जी कैसे बढ़ाएं? थकान और कमजोरी से बचने, दिनभर काम करने के लिए हमारा एनर्जेटिक रहना बहुत जरूरी होता है। एनर्जेटिक रहने के लिए आप खजूर और बादाम का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट खजूर और बादाम खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। इससे आपको जल्दी थकान नहीं लगेगी, आप स्वस्थ और अच्छा भी महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें- बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका
2. त्वचा के लिए फायदेमंद खजूर और बादाम
ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं? हर कोई ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए हम अकसर क्रीम, सीरम आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपनी डेली डाइट में खजूर और बादाम शामिल करके भी ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण त्वचा की समस्याएं (Antioxidant For Skin) दूर करने में मदद करते हैं।
3. खून बढ़ाए खजूर और बादाम
खून बढ़ाने के उपाय: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून होना बहुत जरूरी होता है। जब खून की कमी होती है, तो एनीमिया के लक्षणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खून बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में खजूर और बादाम शामिल कर सकते हैं। खजूर और बादाम में आयरन होता है, जिससे शरीर में खून या हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।
4. हड्डियां मजबूत बनाए खजूर और बादाम
हड्डियां मजबूत कैसे बनाएं? हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खजूर और बादाम को एक साथ खा सकते हैं। इन दोनों में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको हड्डियों में दर्द रहता है, तो खजूर और बादाम का सेवन करना आज ही शुरू कर दें।
इसे भी पढ़ें- दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं
खजूर और बादाम कैसे खाएं?- How to Eat Dates and Almonds in Hindi
खजूर और बादाम का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं।
- खजूर और बादाम को दूध में मिलाकर खाया जा सकता है।
- खजूर और बादाम को आप भिगोकर भी खा सकते हैं। रातभर इन दोनों को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनका सेवन कर सकते हैं।
- आप चाहें तो खजूर और बादाम को स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं।
- खजूर और बादाम को दूध में उबालकर खाना भी फायदेमंद होता है।
खजूर और बादाम खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए आपको इन दोनों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में खजूर और बादाम खाने से बचना चाहिए। क्योंकि खजूर और बादाम की तासीर गर्म होती है, इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version