Parenting Tips: पेरेंट्स 10 साल तक के बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें

Parenting Tips in Hindi: अगर आपका भी बच्चा 10 साल का हो गया है, तो उसकी परवरिश करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जानें 10 साल के बच्चे की परवरिश से जुड़ी टिप्स। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Parenting Tips: पेरेंट्स 10 साल तक के बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें


Parenting Tips in Hindi: माता-पिता के लिए सबसे कठिन काम बच्चों की सही परवरिश करना हो गया है। आज के समय में समय की कमी से लगभग हर इंसान जूझ रहा है, भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोग खुद को भी समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बच्चों की सही परवरिश के लिए उनके साथ पर्याप्त समय गुजारना मुश्किल होता जा रहा है। हर माता-पिता का यही सपना होता है कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक अच्छा और सफल इंसान बने। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है बचपन में उसे सही परवरिश, अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा मिलना। 10 साल की उम्र में अगर आप अपने बच्चे को समाज, व्यवहार और करियर से जुड़ी जरूरी बातें बताते हैं, तो इसका असर बच्चे के व्यक्तित्व में जीवन भर देखने को मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही जरूरी बातों के बारे में, जो हर माता-पिता को अपने 10 साल की उम्र के बच्चों को जरूर बतानी चाहिए।

10 साल तक के बच्चों को जरूर सिखाएं ये बातें-  Parenting Tips for 10 Year Old Kids in Hindi

बच्चों को बेहतर और सफल इंसान बनने के साथ-साथ अच्छा इंसान बनने की शिक्षा भी हर माता-पिता को जरूर देनी चाहिए। अगर आप भी अपने बच्चे से यही उम्मीदें रखते हैं, तो उन्हें ये बातें जरूर सिखाएं-

parenting tips for ten year old child

इसे भी पढ़ें: डिजिटल जमाने में बच्चों की परवरिश करते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

1. पॉजिटिव रहना सिखाएं

आज के समय में बदलती दुनिया और तकनीक के विस्तार से लोगों का काम आसान तो किया है, लेकिन इसकी वजह से समाज में नकारात्मक भी तेजी से बढ़ी है। बच्चों को नकारात्मकता से बचाने के लिए 10 साल की उम्र से ही उन्हें इस बारे में जरूर बताना चाहिए। हमारे दिमाग में मौजूद कोशिकाएं या न्यूरॉन्स भी सकारात्मक होने से सही काम करते हैं। इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चों के अंदर सकारात्मक रहने और नकारात्मकता से दूर रहने के गुण पैदा करने चाहिए।

2. बच्चों के बॉडी पार्ट का ज्ञान जरूर दें

आज भी हमारे समाज में जानकारी के अभाव के कारण लोग कुछ मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। आज के जमाने के हिसाब से अपने बच्चे को तैयार करने के लिए उनकी परवरिश भी आज के हिसाब से करनी चाहिए। अगर आपका बच्चा 10 साल का हो गया है, तो उसे शरीर के अंगों के बारे में जरूर बात करें और गुड टच और बैड टच के बारे में जरूर सिखाएं। 

3. हर व्यक्ति का सम्मान करना सिखाएं

बच्चों को 10 साल की उम्र में इस बात की जानकारी भी जरूर देनी चाहिए कि हर इंसान बराबर है और किसी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। हर व्यक्ति का सम्मान करना सिखाने से आपके बच्चे में अच्छे संस्कार पैदा होंगे और आगे चलकर इससे उनका व्यक्तित्व अलग होगा। 

4. बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में जरूर बताएं

शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए उन्हें पर्सनल हाइजीन के बारे में जरूर बताना चाहिए।

5. बच्चों के रोल मॉडल खुद बनें

छोटे बच्चे अपने माता-पिता के आचरण और व्यवहार से ही सीखते हैं, ऐसे में बच्चों के लिए घर में पेरेंट्स को रोल मॉडल बनना चाहिए। बच्चे अपने माता-पिता के व्यवहार से ही सब कुछ सीखते हैं इसलिए हमेशा खुद का व्यवहार इसी अनुरूप रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: करना चाहते हैं अपने बच्चों की अच्छी परवरिश, तो जानें मॉडर्न पेरेंटिंग की ये 10 जरूरी बातें

बच्चों की अच्छी परवरिश उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत उपयोगी होती है। हर माता-पिता को बच्चों की परवरिश से जुड़ी इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

खिलौने बन सकते हैं बच्चे में इंफेक्शन का कारण, जानें इन्हें साफ करने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version