Doctor Verified

चलते हुए एड़ियों में होने लगता है दर्द? जानें कारण और इलाज

Ankle Pain: एड़‍ियों में दर्द महसूस होने पर चलने में परेशानी हो सकती है। जान लें इसका कारण और इलाज।
  • SHARE
  • FOLLOW
चलते हुए एड़ियों में होने लगता है दर्द? जानें कारण और इलाज


कई लोगों को चलते समय एड़ी में दर्द महसूस होता है। ये दर्द समय के साथ बढ़ सकता है। चलते समय एड़ी पर जोर पड़ता है ज‍िससे दर्द तीव्र हो सकता है। इस दर्द को नजरअंदाज करने से बेहतर है, आप इससे छुटकारा पाने का तरीका जान लें। इस लेख में हम एड़‍ियों में चलते समय होने वाले दर्द के कारण और इलाज जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

salt therapy in hindi

नमक से स‍िंकाई करें- Salt Therapy 

नमक को गरम कर लें। एक साफ कपड़ा लें और उसमें नमक को डालकर पोटली बना लें। इस पोटली से एड़ी की स‍िंकाई करें। स‍िंकाई करने से आपको दर्द और सूजन दोनों से छुटकारा म‍िलेगा। इसके अलावा सेंधा नमक को गरम पानी में डालकर उसमें पैरों को डुबोएं। इससे भी आपको आराम म‍िलेगा।    

इसे भी पढ़ें- सुबह उठने पर क्या आपको भी होता है एड़ी में दर्द? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

हल्‍दी का दूध प‍िएं- Haldi Milk  

हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्‍दी का सेवन करने से सूजन और दर्द को कम करने में मदद म‍िलती है। आप रोजाना हल्‍दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी भी रहेगी और दर्द भी दूर हो जाएगा।     

बर्फ की स‍िंकाई- Ice Therapy 

चलते समय एड़‍ियों में दर्द हो सकता है। दर्द को दूर करने के ल‍िए आप बर्फ से स‍िंकाई कर सकते हैं। बर्फ के एक टुकड़े को दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द ठीक हो जाता है।   

लौंग का तेल- Clove Oil  

लौंग के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दर्द को दूर करने के ल‍िए लौंग के तेल से एड़‍ियों की माल‍िश करें। ऐसा करने से दर्द ठीक हो जाएगा। आप चाहें तो, नीलग‍िरी तेल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

स्‍ट्रेच‍िंग करें- Stretching  

स्‍ट्रेच‍िंग करने से एड़‍ियों का दर्द ठीक हो जाता है। आप एक तौल‍िए को मोड़ें और तलवों के नीचे रखें। अब एड़‍ियों को ऊपर की ओर उठाएं। फ‍िर स्‍ट्रेच करें। दोनों पैरों को 15 से 30 सेकेंड के ल‍िए दोहराएं। आप एलोवेरा जेल की मदद से भी एड़‍ियों का दर्द दूर कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को थोड़ा गरम करके उससे पैरों की माल‍िश करें, तो आराम म‍िलेगा। 

चलते समय एड़‍ियों में दर्द के कारण 

  • आपका वजन बढ़ गया है, तो चलते समय एड़‍ियों में दर्द हो सकता है।
  • ऊंची एड़ी वाली सैंडल या जूते पहनकर चलने पर एड़ी में दर्द हो सकता है।     
  • शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी होने से चलते समय एड़‍ियों में दर्द हो सकता है।
  • शरीर में व‍िटाम‍िन बी12 की कमी से भी एड़ी में दर्द हो सकता है। 
  • कैल्शियम और मैग्निशियम की कमी के चलते भी चलते हुए एड़ी में दर्द उठ सकता है।

अगर दर्द असामान्‍य तरीके से बढ़ रहा है, तो डॉक्‍टर से संपर्क करने में ब‍िल्‍कुल देरी न करें। जल्‍द से जल्‍द डॉक्‍टर की सलाह लें।   

Read Next

किस विटामिन की कमी से लिवर खराब होता है? जानें बचाव के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version