How to Fix Shoulder Pain From Side Sleeping: आपने नोटिस किया होगा कि कई बार आप करवट लेकर बाईं या दाईं ओर सो जाते हैं। इस वजह से कंधे में दर्द होने लगता है। समय पर इलाज न करवाने पर दर्द बढ़ भी सकता है। अगर आपका गद्दा बहुत सख्त या नर्म है, तो इससे शरीर का बैलेंस खराब हो जाता है और कंधे पर ज्यादा दबाव पड़ता है। सही ऊंचाई वाला तकिया न होने से गर्दन और कंधे की स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे दर्द हो सकता है। करवट लेकर सोने पर कंधे पर दबाव बढ़ जाता है, खासकर जब हाथ शरीर के नीचे आ जाता है। गलत पोजिशन में सोने से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। कंधे का दर्द ठीक करने के लिए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को विस्तार से आगे जानेंगे।
1. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें- Stretching Exercise For Shoulder Pain
करवट लेकर सोने के कारण कंधों में तेज दर्द हो सकता है। दर्द का इलाज करने के लिए क्रॉस बॉडी आर्म स्ट्रेच कर सकते हैं। इस स्ट्रेच में हाथ को दूसरे ओर के कंधे के ऊपर जेकर खींचें और दूसरे हाथ से पकड़ें। इस पोजिशन में 30 सेकेंड्स तक रहें और इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को दिन में 5 से 6 बार दोहराएं। इसके अलावा ओवरहेड शोल्डर स्ट्रेच भी कर सकते हैं। इसमें हाथ को ऊपर की ओर उठाएं और दूसरी ओर ले जाकर खींचें।
2. तेल से मालिश करें- Oil Massage For Shoulder Pain
कंंधे में दर्द होने पर तेल की मालिश करें। मालिश के लिए सरसों का तेल, नारियल तेल या जैतून तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।तेल को हल्का गर्म कर लें ताकि उसकी गर्माहट से मांसपेशियों को आराम मिल सके। मालिश शुरू करने से पहिले, गौर करें कि आपके हाथ साफ और सूखे हों। मालिश की शुरुआत में कंधे के आस-पास के क्षेत्र में तेल लगाएं। धीरे-धीरे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इस तरह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।
3. ठंडी सिंकाई करें- Cold Compress For Shoulder Pain
कंधे में होने वाले दर्द का इलाज करने के लिए ठंडी सिंकाई करें। सिंकाई के लिए बर्फ को एक सूती कपड़े में डालें और उसे दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। सिंकाई की मदद से दर्द ठीक हो जाता है। सिंकाई के लिए बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इससे त्वचा में दर्द बढ़ सकता है।
4. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें- Eat Nutrients Rich Diet For Shoulder Pain
कंधे का दर्द का इलाज करने के लिए अपनी डाइट पर गौर करें। डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स आदि शामिल करने चाहिए। हेल्दी डाइट का सेवन करने से, तुरंत तो कंधे का दर्द गायब नहीं हो जाएगा। लेकिन कंधे के दर्द का पक्का इलाज चाहते हैं, तो डाइट पर गौर करें। अपनी डाइट में विटामिन-बी12, विटामिन-सी, विटामिन-डी, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
5. योग से दूर करें कंधे का दर्द- Yoga For Shoulder Pain
कंधे का दर्द दूर करने के लिए योग की मदद लें। योगासनों की मदद से कंधे की मांसपेशियों में मजबूती और लचीलापन बढ़ता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है। ध्यान रहे कि योगासनों को धीरे-धीरे और सही तरीके से करें। कंधे का दर्द दूर करने के लिए भुजंगासन, गरुड़ासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन जैसे योग करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।