अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 पैक

Packs To Get Rid Of Dark Underarms: अंडरआर्म्स की डार्कनेस को दूर करने के लिए इन 3 पैक का इस्तेमाल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 पैक

Packs To Get Rid Of Dark Underarms: अंडरआर्म्स शरीर का अभिन्न अंग होते है। लेकिन कई बार देखभाल की कमी की वजह से, गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से इन की डार्कनेस काफी बढ़ जाती है, जो देखने में खराब लगती है। अंडरआर्म्स के रंग को निखारने के लिए कई बार हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स की वजह से ये प्रोडक्ट्स स्किन को कई बार नुकसान भी पहुंचाते हैं। अंडरआर्म्स की डार्कनेस को कम करने के लिए ये 3 तरह के पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पैक पूरी तरह नैचुरल होने के साथ स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुचाएंगे। आइए जानते हैं इन 3 पैक के बारे में।

1. आलू और चंदन पाउडर का पैक

सामग्री

1 आलू- कद्दूकस किया हुआ

1 चम्मच- चंदन पाउडर

2 चम्मच- गुलाब जल

बनाने की विधि

ये पैक बनाने के लिए तीनों सामग्री मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए हाथ ऊपर करके लेट जाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक अंडरआर्म्स से कालापन दूर करने के साथ स्किन को मुलायम बनाने में मदद भी करेगा। इस पैक को 15 दिन में एक बार लगाया जा सकता है। ध्यान रखें इस पैक को लगाने के बाद साबुन को अंडरआर्म्स पर न लगाएं। 

Potato

इसे भी पढ़ें- होंठो को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये 5 घरेलू उपाय

2. बेकिंग सोडा और गुलाबजल

सामग्री

1 चम्मच- बेकिंग सोडा

2 चम्मच- गुलाब जल

बनाने की विधि

बेकिंग सोडा और गुलाबजल का पैक बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगा कर लेट जाएं। इस पैक को 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक अंडरआर्म्स को साफ करने के साथ बालों को भी सॉफ्ट बनाएगा। लेकिन ध्यान रखें इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

3. बेसन और मलाई का पैक

सामग्री

1 -चम्मच बेसन

1/2- हल्दी

2- चम्मच मलाई

बनाने की विधि

ये पैक बनाने के लिए तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स  पर 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद अंडरआर्म्स को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये पैक अंडरआर्म्स की त्वचा को निखारने के साथ स्किन को मुलायम बनाने में भी मदद करेगा। इस पैक को हफ्ते में एक बार आसानी से लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण हमेशा रहते हैं थके? ये 5 फूड्स करेंगे मेटाबॉलिज्म बूस्ट

ये तीनों पैक अंडरआर्म्स के डार्कनेस को कम करने में मदद करेगा। लेकिन ध्यान रखें इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

गुलाब के फूलों का पाउडर इन समस्याओं में हो सकता है कारगर, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer