चेहरे पर संतरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगी चमक

Orange for Face: चेहरे पर संतरा लगाने से दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। साथ ही चेहरे की रंगत और चमक भी बढ़ेगी। जानें, चेहरे पर संतरा कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर संतरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और बढ़ेगी चमक


Orange for Face in Hindi: संतरा सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी होता है। संतरे में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि जिस तरह विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी के लिए जरूरी होता है, उसी तरह चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है।  विटामिन सी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। विटामिन सी त्वचा को हाइड्रेट करता है और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है। इतना ही नहीं विटामिन सी झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी कम कर सकता है। इसलिए आप चाहें तो  चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप संतरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। जी हां, संतरे को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर संतरा कैसे लगाएं? या फिर चेहरे पर संतरे का उपयोग कैसे करें?

चेहरे पर संतरा कैसे लगाएं?- How to Apply Orange on Face in Hindi

1. संतरा का छिलका

आप चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए संतरे के छिलकों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को फेंकें नहीं, बल्कि इन्हें सुखाकर पाउडर बना लें। अब 1 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर (Orange Peel Powder) लें। इसमें दही मिलाएं और अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे ब्लैकहेड्स रिमूव होंगे, साथ ही मुहांसों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- स्किन के लिए वरदान है विटामिन C से भरपूर संतरा, इन 8 परेशानियों से दिलाएगा छुटकारा

orange peel powder benefits

2. संतरे का जूस

संतरे के रस को भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप संतरे का जूस निकाल लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 4-5 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो संतरे के जूस का उपयोग चेहरे की क्लींजिंग के लिए भी कर सकते हैं। संतरे का जूस चेहरे के ओपन पोर्स को छोटा करने में मदद करता है, इससे मुहांसों से भी छुटकारा मिल सकता है। संतरे के जूस में मौजूद गुण दाग-धब्बों को भी मिटाने में सहायक होते हैं। 

3. संतरे का रस और बादाम तेल

संतरे के रस में बादाम का तेल मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच संतरे का जूस लें, इसमें बादाम के तेल की कुछ बूंद मिलाएं। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. संतरे का पल्प और पपीता

संतरे के पल्प में पपीता मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में संतरे का गूदा निकाल लें। इसमें पपीते को मैश कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकते हैं। इस फेस पैक से त्वचा को विटामिन ए और सी मिलता है, जिससे दाग-धब्बे हल्के होते हैं। साथ ही चेहरे पर चमक भी आती है

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं संतरे के छिलके का पाउडर और दूध मिलाकर, स्किन में आएगी जान और बढ़ेगा निखार

orange for face

5. संतरे का रस और बेसन

संतरे के रस में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। आप एक चम्मच बेसन लें और इसमें संतरे का रस डालें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन और संतरे के फेस पैक को सप्ताह में 1-2 बार लगाया जा सकता है। इससे त्वचा का पीएच लेवल संतुलित रहता है। साथ ही चेहरे की डार्कनेस और टैनिंग को भी कम करता है। 

Read Next

चेहरे पर लगाएं कद्दू के बीजों से बना ये फेस पैक, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version