प्याज का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Onion Water Benefits: प्याज का पानी पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें पीने और बनाने का सही तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
प्याज का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Onion Water Benefits: प्याज का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में किया जाता है। सब्जी बनाने से लेकर सलाद के रूप में प्याज का किया जाता है। दरअसल प्याज कई ऐसे पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होती है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए भी प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज में विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन संतुलित रखने में भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं प्याज का पानी पीने के फायदे (Pyaj Ka Pani Peene Ke Fayde) और बनाने का तरीका।

प्याज का पानी पीने के फायदे- Onion Water Benefits in Hindi

प्याज का रस न सिर्फ शरीर के वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है बल्कि इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर होते हैं। प्याज में मौजूद सल्फाइट, सल्फोक्साइड और थायोसल्फेट गुण आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में उपयोगी होते हैं। नियमित रूप से प्याज का पानी पीने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

Onion Water Health Benefits

इसे भी पढ़ें: भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद

1. पेट के लिए फायदेमंद

पेट के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इमें मौजूद गुण कब्ज की समस्या और गैस्ट्रिक सिंड्रोम में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पेट को साफ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

2. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के पानी में मैग्नीशियम की मात्रा होती है, मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर प्याज का पानी पी सकते हैं।

3. पीलिया में फायदेमंद

खानपान में गड़बड़ी के कारण पीलिया की समस्या होती है। पीलिया की समस्या में नियमित रूप से प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के पानी में सिरका या आंवला जूस मिलाकर पीने से पीलिया की समस्या में फायदा मिलता है। पीलिया में प्याज खाना भी फायदेमंद माना जाता है।

4. शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद

ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में क्रोमियम की पर्याप्त मात्रा होती है, क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखने में फायदेमंद होता है। 

5. इम्यूनिटी करे बेहतर

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रखने के लिए भी प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन रोजाना करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई दूसरे फायदे मिलते हैं।

6. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

प्याज का पानी पीने से आपका वजन ही कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। जल्दी फैट बर्न करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: दही और प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

कैसे बनाएं प्याज का पानी?- How to Make Onion Water?

प्याज का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक प्याज लें और इसे साफ करके छील लें। अब इसे बारीक टुकड़ों में काट लें और एक कटोरी में पानी भरकर इसे डाल दें। इस कटोरी को ढककर रात भर रखा रहने दें। सुबह में इस पानी का सेवन करें। प्याज के पानी में शहद और आंवला भी मिला सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer