पेट का फूलना आम समस्या होती जा रही है। इसमें हमें पेट भारी लगने लगता है। साथ ही इस दौरान पेट में दर्द भी होता है। पेट फूलने की समस्या तब होती है, जब हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। साथ ही कई बार पेट में गैस बनने पर भी हमें इस स्थिति से गुजरना पड़ता है। पेट फूलने के साथ-साथ पेट में दर्द भी शुरू हो जाता है। अगर यह दर्द लंबे समय तक बरकरार रहता है, तो इससे गर्भाशय कैंसर का खतरा भी पैदा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए आप कुछ तरीके आजमा सकते हैं।
पेट फूलने के कारण
जल्दबाजी में और जंक फूड का अधिक सेवन करने के कारण पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या आम हो गई है। अगर आपका पेट स्वस्थ नहीं होगा तो शरीर का कोई भी अंग सही तरह से काम नहीं कर पायेगा। हर व्यक्ति के शरीर में गैस बनती है। यह शरीर से बाहर या तो डकार द्वारा या गुदा मार्ग से निकलती है। जिनकी पाचन शक्ति अक्सर खराब रहती है और जो प्राय: कब्ज के शिकार रहते हैं, उनमें गैस की समस्या अधिक होती है। अधिक गैस बनना कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण नहीं होने का संकेत है।
कैसे पायें इससे निजात
पेट फूला-फूला लगे और आप भारीपन महसूस करें, तो बाहर जाकर टहलें। इससे पेट के अंदर एकत्र गैस निकालने में मदद मिलेगी। यह पेट फूलने की समस्या से निजात पाने का प्राकृतिक तरीका है और इससे दर्द से भी राहत मिलेगी। पर कभी भी धीरे-धीरे न चलें। इससे कोई फायदा नहीं होगा। पेट की कार्यप्रणाली जब बिगड़ जाती है, तो दर्द की शिकायत होती है। साथ ही कब्ज और पेट में गैस बनने से भी दर्द होता है। इसलिए जब भी आपको पेट फूलने का आभास हो, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। यह न सिर्फ दर्द को शांत करेगा, बल्कि कब्ज की शिकायत भी दूर करेगा।पेट की समस्या से बचने के लिए धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं। इससे पेट में गैस कम बनता है। साथ ही पाचन तंत्र की समस्या से बचने के लिए आप अच्छा आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। इतना ही नहीं अनहेल्थी फूड से बचें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
अगर प्राकृतिक उपचार के बाद भी दर्द से राहत न पहुंचे तो फिर आपको दवाइयां लेनी चाहिए। पाचन के लिए ऐसी कई दवाइयां हैं, जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
Read Next
हड्डियों की मजबूती भी बढ़ाती है सलाद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version