सलाद खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सलाद में प्रचुर मात्रा में विटामिंस, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और हड्डियों को मजबूत रखती है। अगर किसी कारण में शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तो यह ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनता है। सलाद एक ऐसा आहार है, जिसका सेवन आप कभी भी कर सकते है।
हड्डियों के लिए कैल्शियम
हम शरीर की हर छोटी-बड़ी हरकतों के लिए अपनी हड्डियों पर निर्भर हैं। हड्डियां हमारे शरीर के पूरे भार को संभालती हैं। हमारी हड्डियां कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन के अलावा कई तरह के मिनरल से मिल कर बनी होती हैं। अनियमित जीवनशैली की वजह से ये मिनरल खत्म होने लगते हैं जिससे हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और धीरे-धीरे वे घिसने और कमजोर होने लगती हैं। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस हो जाता है। कैल्शियम की पर्याप्त खुराक के साथ संतुलित आहार और नियमित मेहनत वाले काम या एक्सरसाइज से ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम की जा सकती है।
सलाद कैल्शियम का अच्छा स्रोत
गहरे रंग के फल और सब्जियों, स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। दरअसल गहरे रंग के फल और सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निश्यिम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। साग-सब्जी का सेवन ब्रोकली, सलाद पत्ता, पत्ता गोभी और दूसरी पत्ते दार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। मूली में विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है।
सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाएं सलाद
अगर आप रोज एक ही प्रकार का सलाद खाकर बोर हो गए हैं तो आप इसके विकल्प भी चुन सकते हैं। सलाद में सिर्फ चुकंदर, टमाटर और खीरे ही नहीं होते। सलाद में आप सैकड़ों किस्म के फल और सब्जियों को मिला सकते है। इससे उनका स्वाद बढ़ जाता है। ताजा फल और सब्जियों का अपना स्वाद ही अलग होता है। तो उन्हें मिलाकर खाने का आनंद ही अलग है। यह मेल सलाद को अनोखा रंग और रूप देता है। सलाद का स्वाद तो लाजवाब होता है और सेहत के लिए इसके फायदों को जानना इसके स्वाद में इजाफा ही करता है। इसके साथ ही आप सलाद को अलग तरह से तैयार करके भी जायके का अंदाज बदल सकते हैं।
आहार के अलावा शारीरिक मेहनत भी हड्डियों के विकास और उनकी ताकत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।
ImageCourtesy@gettyimages
Read More Article on Diet and Nutrition in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version