फिल्म आनंद का एक डायलॉग आपको भी याद होगा, जिसमें राजेश खन्ना कहते हैं कि "बाबू मोशाय! जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए ....!" क्योंकि ये जिंदगी बार-बार नहीं मिलने वाली है। इसलिए इसे बोझ की तरह ढोने के बजाए जीने की जरूरत है। लोग पैदा होते हैं और मर जाते हैं, लेकिन जीवन का आनंद नहीं ले पाते हैं। तो ऐसी ही लाइफ में कुछ चीजें जिसे इंसान को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, जिससे हम इस ब्लैक एंड वाइट जिंदगी में कुछ रंग भरे जा सके।
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट का दावा, गैजेट्स से आपको हो रही है ये खतरनाक बीमारी!
अपना डर जीतना
हर किसी को लाइफ में एक बार डर के बिल्कुल करीब जाना चाहिए, क्योंकि जब तक आप अपने डर के करीब नहीं जाएंगे, उससे कभी भी बाहर नहीं निकल पाएंगे। आपको जिन चीजों से डर लगता है उसका सामना कीजिए और उसे परास्त कीजिए।
सोलो ट्रिप
लाइफ में एक बार सोलो ट्रिप पर जरूर जाएं, क्योंकि जब आप अकेले कहीं घूमने जाते हैं, कई तरह की चीजें देखने और सीखने को मिलती है जो लाइफ में पहली बार घटित हो रही होती हैं। अकेले घूमना थोड़ा डरावना लग सकता है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आप अपने व्यक्तित्व को नए तरीके से देख पाएंगे।
रोड ट्रिप
30 की उम्र पार करने से पहले एक बार रोड ट्रिप तो जरूर करना चाहिए। यह आपके संपूर्ण जीवन का एक बेहतरीन अनुभव होगा। जहां अपनी अपनी कार, कुछ दोस्त और ढेर सारी मस्ती होगी। जहां चाहा रूक गए और जब चाहा चल पड़े।
कुत्ता पालना
हम सभी ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि कुत्ता सबसे वफ़ादार जानवर होता है। कुत्ता पालना इसलिए जरूरी है क्योंकि यही वह जीव है जो आपको निश्वार्थ प्यार करता है। आपके होने पर खुश हो जाता है और आपके न होने पर आपका दिनभर इंतजार करता है। डॉगी के प्रति लगाव बहुत ही अनूठा होता है।
इसे भी पढ़ें: कुत्ता पालेंगे तो घर में नही आएंगी ये परेशानी!
एक बार ड्रिंक जरूर कर लेना!
भारतीय समाज में ज्यादातर लोग ड्रिंक करना पाप समझते हैं, जबकि कुछ लोग इसके प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। लेकिन सही मायने में अगर आपने ड्रिंक नही की है तो एक बार जरूर कर लें, क्योंकि ये इसका भी एक अलग अनुभव होता है। क्योंकि ये बातें सिर्फ रात भर के लिए होती हैं। रात गई बात गई, अगले दिन तो नई सुबह के साथ दिन की शुरूआत होती है।
कुछ दिन अकेले बिताना
अगर आप युवा हैं और अपनी ताकत को पहचानना चाहते हैं तो अपने घर की चारदीवारी और माता पिता के कवच से बाहर निकलिए और कुछ दिन ही सही पर थोड़े दिन कहीं अकेले रहिए। यह आपके जीवन का नया अनुभव होगा। आपको अपना खुद का वजूद समझ आएगा।
असफलता
जीहां, कम से कम एक बार असफल होना जरूरी है क्यों कि असफलता सफलता के रूप में जीवन को बदलती है। इसलिए हारने से डरो मत। इससे आप अंदर से मजबूत होते हो। जब तक आपका सामना विफलता से नहीं होगा तब तक आप अपने सफल होने की सराहना नहीं कर पाएंगे। जो लोग चट्टानों को तोड़कर अपना रास्ता खुद बनाते हैं वही इंसान सफल होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living In Hindi