
दुनियाभर के कई देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का संक्रमण भारत में भी तेजी से फैल रहा है। देश के 16 राज्यों में ओमिक्रोन का संक्रमण पहुंच चुका है। ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्थिति चिंताजनक हो गयी है। भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार की तरफ से ओमिक्रोन के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास किये जा रहे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्थिति की समीक्षा करते हुए एक उच्च स्तरीय बैठक की है। ताजा जानकारी के मुताबिक देश में ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है। बुधवार को देश में ओमिक्रोन के कुल 269 मामले ही दर्ज किये गए थे। ओमिक्रोन के बढ़ते मामले और दुनियाभर में तेजी से फैल रहा इसका संक्रमण लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे

देश में ताजा आंकड़ों के मुताबिक ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 354 हो गयी है। भारत में 16 राज्यों में ओमिक्रोन का संक्रमण फैल चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 100 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए हैं। देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 64 हो गयी है। देश में राज्यवार ओमिक्रोन संक्रमण की स्थिति इस प्रकार से है।
इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे लार से हो सकेगी कोरोना की जांच, भारतीय कंपनी की बनाई ये टेस्टिंग किट ओमिक्रोन की जांच में भी कारगर
1. महाराष्ट्र - 65
2. दिल्ली - 67
3. तमिलनाडु - 34
4. तेलंगाना - 38
5. राजस्थान - 22
6 कर्नाटक - 31
7. केरल - 27
8. गुजरात - 30
9. जम्मू - 3
10. आंध्र प्रदेश - 2
11. ओड़िशा - 4
12. उत्तर प्रदेश - 2
13. चंडीगढ़ - 1
14. लद्दाख - 1
15. उत्तराखंड - 1
16. पश्चिम बंगाल - 3
17. हरियाणा - 4
इन राज्यों में लगाई गयी पाबंदियां
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को सख्ती बरतने का सुझाव दिया था। जिसके बाद देश के कई राज्यों में ओमिक्रोन संक्रमण को रोकने के लिए नए नियम बनाए गए हैं। राजधानी दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के सार्वजानिक जश्न पर पाबंदी लगा दी है वहीं मध्य प्रदेश में भी नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन राज्यों में ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए पाबंदियां लगाई गयी हैं।

उत्तर प्रदेश - कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की अपील की थी। जिसे बाद बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में ओमिक्रोन वैरिएंट के संक्रमण को देखते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्रदेश में शनिवार यानी 25 दिसंबर से नाईट कर्फ्यू लगया जाएगा। इसके तहत रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का आदेश रहेगा। इस दौरान शादी विवाह में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 200 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं है।
इसे भी पढ़ें : क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार ने Omicron Variant को लेकर राज्यों को दी ये सलाह
दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार ने क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर होने वाले सार्वजानिक कार्यक्रम और जश्न पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार की तरफ से क्रिसमस और नए साल पर होने वाले जश्न पर रोक लगाते हुए सभी जिलाधिकारियों से इस नियम का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया है।
मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए नाईट कर्फ्यू लगा गया है। केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे गए पत्र में कहा गया था कि राज्य अपने स्तर पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्त पाबन्दी लगा सकते हैं।
(all image source - freepik.com)
Read Next
क्या 'मिसल्टो ट्री' सच में ठीक करता है कैंसर? क्रिसमस पर इस पेड़ के नीचे Kiss करने का है रिवाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version