Oils to reduce pimples and dark spots : टीनएज में अक्सर बच्चों के चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने हो जाते हैं। उम्र कम होती है इसलिए बच्चे पिंपल्स से राहत पाने के लिए कई तरह की क्रीम, लोशन और भी कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर स्किन टाइप पर क्रीम फायदा पहुंचा ही दे और चेहरे के पिंपल्स खत्म हो जाए ऐसा संभव नहीं है। पिंपल्स को खत्म करने के लिए कई बार बच्चे ऐसी चीजों का भी इस्तेमाल कर लेते हैं जो पिंपल्स को और बढ़ा देते हैं। पिंपल्स से राहत पाने के लिए अगर आप भी कई तरह की क्रीम, लोशन और फेस वॉश का इस्तेमाल करके थक चुके हैं और कुछ नेचुरल खोज रहे हैं तो आज हम आपको एक स्पेशल तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। पिंपल्स को हटाने वाला तेल है नारियल का तेल।
नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को आने से रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं पिंपल्स के लिए कैसे करें नारियल के तेल का इस्तेमाल।
पिंपल्स के लिए नारियल का तेल - Coconut Oil To Remove Pimple Marks
नारियल तेल में मिलाकर लगाएं हल्दी
अगर आपके चेहरे पर ज्यादा पिंपल्स या पिंपल्स मास्क हैं तो आप नारियल के तेल में हल्दी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार नारियल के तेल में हल्दी मिलाकर लगाने से पिंपल्स आना लगभग बंद हो सकता है। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो नई स्किन सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। कई स्किन सेल्स बनने से पिंपल्स की प्रॉब्लम से राहत पाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ेंः बालों से डैंड्रफ हटाने में मदद करेगा सेब का सिरका, जानें इस्तेमाल का तरीका
नारियल तेल और कपूर का करें इस्तेमाल
छोटे बच्चों को जब गर्मियों के मौसम में घमौरियां या खुजली होती है तो दादी-नानी नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने की सलाह देते हैं। नारियल तेल और कपूर का मिश्रण पिंपल्स को भी खत्म करने में मदद करता है। नारियल के तेल और कपूर में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण नए पिंपल्स को आने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
नारियल तेल और लौंग के तेल से करें मसाज
चेहरे पर पिंपल्स स्किन पर बैक्टीरिया पनपने की वजह से होते हैं। चेहरे के बैक्टीरिया को अगर वक्त रहते खत्म कर दिया जाए तो पिंपल्स जैसी समस्या कभी परेशान ही नहीं करेंगी। पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप अपने चेहरे पर नारियल के तेल में लौंग का तेल मिलाकर मसाज कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार नारियल तेल और लौंग के तेल से चेहरे पर मसाज करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ेंः क्या सरसों के तेल से बच्चों की मालिश करना सही है?
पिंपल्स से राहत पाने के लिए कब लगाएं नारियल का तेल?
पिंपल्स जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे की कम से कम 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। नारियल के तेल से चेहरे की मसाज करने के बाद सीधे सो जाएं।
Photo Credit: Freepik.com