वजन कम करने के लिए नाश्ते को अक्सर दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन बताया जाता है। इसलिए, वजन पर नजर रखने वालों को अक्सर प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर, संतुलित आहार लेने की सलाह दी जाती है। ओट्स और दलिया, दोनों एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के विकल्प हैं, जो पूरी तरह से सही हैं। दोनों को अलग-अलग प्रकार से तैयार किया जा सकता है। दलिया और ओट्स का मीठा या नमकीन, किसी भी प्रकार का व्यंजन तैयार किया जा सकता है। दोनों अपने उत्कृष्ट पोषक तत्वों के लिए जाने जाते हैं। यहां हम आपके सामने दोनों खाद्य पदार्थों का तुलनात्मक विश्लेषण बता रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि वजन कम करने के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है दलिया या ओट्स?
ओट्स
ओट्स (जई) एक तरह का साबुत अनाज है, जिसमें कई पोषण लाभ होते हैं। यह काफी हेल्दी होता है। सस्ता भी है। इसमें हेल्दी कार्ब्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे तैयार करना आसान है। यहां तक कि आप इसमें कुछ फल और नट्स डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। ओट्स मैंगनीज, प्रोटीन, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर होता है।
टॉप स्टोरीज़
ओट्स और वजन प्रबंधन
ओट्स फाइबर से युक्त होता है, जो आपको अधिक समय तक भरा रखता है। यह आपको अपने भोजन के बीच अनहेल्दी फूड को खाने से रोकता है। इसके अलावा, ओट्स कैलोरी और वसा में कम होते हैं, जिन्हें ट्रैक करना महत्वपूर्ण होता है, खासकर जब आप कुछ किलो वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे होते हैं। फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है, पेट से संबंधित मुद्दों जैसे IBS या एसिड रिफ्लक्स को रोकता है। जर्नल न्यूट्रीशन में प्रकाशित 2014 के एक अध्ययन से पता चला कि ओट्स की खिचड़ी डी-टू-ईट अनाज की तुलना में अधिक प्रभावी है।
दलिया
टूटा हुआ गेहूं, जिसे आमतौर पर भारत में दलिया के रूप में जाना जाता है, यह एक बेहतरीन नाश्ते की सामग्री है। बहुतों को पता नहीं है, लेकिन मध्य पूर्वी देशों में पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करने के लिए दलिया का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। दलिया साबुत कच्चे गेहूं के दानों को बारीक पीसकर बनाया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट और जल्दी तैयार होता है बल्कि बहुत पौष्टिक भी होता है। दलिया फोलेट, विटामिन बी 6, नियासिन, तांबा, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन से युक्त होता है।
इसे भी पढ़ें: जानें हफ्ते के 7 दिनों के लिए ओट्स की 7 अलग-अलग रेसिपीज, हेल्दी और रेस्टी ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत
दलिया और वजन प्रबंधन
उच्च फाइबर युक्त आहार परिपूर्णता की भावना को बढ़ाता है और इस प्रकार कैलोरी का सेवन कम करता है। यह आम तौर पर कैलोरी में कम होता है, इसलिए यह आपके दैनिक कैलोरी सेवन को आसानी से प्रबंधित करने में आपकी मदद कर सकता है। हर दिन दलिया खाने से आपको अपने वजन को प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, दलिया आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। ये बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड का उत्पादन करते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और कब्ज को रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह दलिया का नाश्ता करने से तेजी से बैली फैट से मिलेगा छुटकारा, मिलेगा भरपूर पोषण
दलिया और ओट्स में कौन सा बेहतर है?
दलिया और ओट्स दोनों हेल्दी ब्रेकफास्ट के विकल्प हैं और कमोबेश उसी तरह काम करते हैं खासकर जब वजन कम करने की बात आती है। सबूत के तौर पर कुछ वैज्ञानिक तथ्य हैं जो वजन घटाने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका को दर्शाते हैं। आप इनमें से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। या इन्हें एक दिन का गैप देकर खा सकते हैं। हमेशा प्लेन ओट्स लें क्योंकि स्वाद बढ़ाने के चक्कर में आपको पोषक तत्वों से समझौता करना पड़ सकता है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi