दांतों को सुबह और रात को साफ करना एक अच्छी आदत मानी जाती है। लेकिन, कई लोग ऐसे हैं जो रात को सोने से पहले ब्रश नहीं करते हैं। हाल ही में एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया है कि रात को ब्रश न करने वाले लोगों को हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में यदि आप भी रात को सोते ने पहले ब्रश नहीं करते हैं, तो जल्द ही अपनी आदत को बदल लें। इस पर ग्लोबल अस्पताल मुंबई के कंसल्टेंट और सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर कौशल छत्रपति ने बताया कि ब्रश न करने और हार्ट डिजीज के बीज क्या संबंध हो सकता है।
रात को ब्रश न करने हार्ट डिजीज का जोखिम क्यों होता है?
रिचर्स गेट और एनसीबीआई में छपी एक स्टडी में यह कहा गया है कि जो लोग रात को ब्रश नहीं करते हैं, उनको हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक होता है। यह स्टडी 20 साल और उससे अधिक आयु के लोगों पर की गई थी। इस स्टडी में जो लोग रात को ब्रश नहीं करते थे, उनको हार्ट डिजीज होने की संभावना अधिक पाई गई। साथ ही, स्टडी में इस बात का भी पता चला कि रात को ब्रश करने से दांतों में सड़न, पेरियोडोंटल रोग (periodontal disease) व दांतों से जुड़े रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। पेरियोडोंटल रोग, कोरोनरी हार्ट डिजीज को बढ़ा सकती है। स्टडी में पता चला कि मसूड़ों और दांतों में बैक्टीरिया के कारण होने वाले पीरियोडोंटल इंफेक्शन वाले लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होता है।
इसे भी पढ़ें : एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों में रुकावट) की बीमारी क्यों होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें
हार्ट डिजीज से बचने के लिए क्या करें? How To Prevent Heart Disease In Hindi
ओरल हाइजीन पर दें ध्यान
ओरल हाइजीन पर ध्यान देने के लिए आपको दांतों की सफाई दिन में दो बार करनी चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करने से दांतों में कैविटी और प्लाक बनने का खतरा कम होता है।
स्मोकिंग न करें
स्मोकिंग करने से आपके लंग्स पर हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। इससे पेरियोडोंटल डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको सिगरेट से दूरी बनानी चाहिए। इससे भी आपको हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।
तनाव को करें कम
तनाव होने से आपको हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। ऐसे में आप तनाव को दूर करने के लिए लोगों के साथ बात करें। इसके लिए आप योग या एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।
डायबिटीज को करें कंट्रोल
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप हार्ट संबंधी रोगों से खुद का बचाव कर सकते हैं। डायबिटीज के कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है, जिससे आपको हार्ट संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
मोटापे को रखें नियंत्रित
ज्यादा वजन से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जिससे आपका हार्ट सही तरह से कार्य नहीं कर पाता है। ऐसे में आपको हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें : योग या एक्सरसाइज: हार्ट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें
ओरल हाइजिंग को मेंटेन करने के लिए आपको नियमित रुप से दांतों की जांच करानी चाहिए। इसका, अलावा खाने के बाद कुल्ला करें। इससे दांतों में सब्जी का खाने का टुकड़ा फंसने की समस्या नहींं होती है।