Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

Doctor Verified

शरीर में कैल्शियम का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें कमी से बचने के टिप्स

Calcium Normal Range in Body: एक वयस्क व्यक्ति के ब्लड में कैल्शियम की नॉर्मल मात्रा 8-5 से 10.2 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर होनी चाहिए।

Calcium Normal Range in Body: शरीर में मिनरल्स और विटामिन की कमी के कारण गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। कैल्शियम भी शरीर के लिए जरूरी मिनरल है। इसकी कमी होने पर हड्डियों, दांतों में कमजोरी और मस्तिष्क के कामकाज में दिक्कत समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। शरीर में कैल्शियम का लगभग 99 प्रतिशत हिस्सा दांतों और हड्डियों में होता है। हार्ट के सही कामकाज में मदद से लेकर हड्डियों को हेलदिर रखने और खून का थक्का जमने में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, शरीर में कैल्शियम का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए और इसकी कमी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

शरीर में कैल्शियम का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?- Calcium Normal Range in Body in Hindi

शरीर में कैल्शियम की कमी कई कारणों से हो सकती है और इसकी वजह से होने वाली परेशानियां हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। सही समय पर शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षणों को पहचानकर उचित कदम उठाने से आप गंभीर नुकसान से बच सकते हैं। कैल्शियम की कमी के लिए ब्लड टेस्ट के अलावा यूरिन टेस्ट, बोन मैरो टेस्ट जैसी जांचें की जाती हैं। इन टेस्ट की सहायता से डॉक्टर शरीर में कैल्शियम की मात्रा पता करते हैं। हर व्यक्ति में कैल्शियम की मात्रा उसकी शारीरिक स्थिति और खानपान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

normal level of calcium in body in hindi

इसे भी पढ़ें: शरीर में कैल्शियम की कमी का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट होते हैं? जानें डॉक्टर से

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "उम्र, लिंग, शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के हिसाब से शरीर में कैल्शियम की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। कैल्शियम की मात्रा की जांच खून में मौजूद कैल्शियम की सहायता से की जाती है। आमतौर पर एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में मौजूद ब्लड में 8-5 से 10.2 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर कैल्शियम की मात्रा को नॉर्मल माना जाता है। 8.5 से 10.2 मिलीग्राम/डेसीलीटर या 2.15 से 2.55 मिलीमोल/लीटर से कम या ज्यादा कैल्शियम की मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक होती है।" शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने और घटने पर कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है? जानें डॉक्टर से

कैल्शियम की कमी के लक्षण- Calcium Deficiency Symptoms in Hindi

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में कमजोरी, गंभीर सिरदर्द, शारीरिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाना चाहिए। शरीर में कैल्शियम की कमी के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

दांतों में दर्द

हड्डियों का कमजोर होना

मांसपेशियों का दर्द

नसों में स्पास्म

हार्ट से जुड़ी समस्याएं

अनियमित दिल की धड़कन

शरीर में दर्द

मांसपेशियों में कमजोरी

कैल्शियम की कमी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेकर जांच करानी चाहिए। इसकी कमी का पता चलने पर डाइट में हाई कैल्शियम फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए। शरीर में कैल्शियम की कमी होना गंभीर होता है। डाइट में दूध, संतरा, मशरूम, सोया, पनीर, बादाम, केल, पालक आदि शामिल करने से कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। कैल्शियम की कमी होने पर ओवर द काउंटर सप्लीमेंट का सेवन करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन करने से हार्ट समेत कई अन्य आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बच्चेदानी निकालने के बाद अक्सर ही क्यों होने लगता है पेट में दर्द? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 12, 2024 12:45 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content