वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं: नए साल के साथ नाश्ते में करें ये 5 हेल्दी बदलाव, संतुलित रहेगा आपका वजन

वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं: आने वाले नए साल 2022 में आपको अपना वजन घटाना है और इसे संतुलित रखना है तो आप इन फूड्स की मदद ले सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं: नए साल के साथ नाश्ते में करें ये 5 हेल्दी बदलाव, संतुलित रहेगा आपका वजन


नए साल 2022 हमारे सामने खड़ा है और हर कोई आने वाले साल में अपने लिए कुछ नई उम्मीदों को देख रहा है। नए साल के साथ अगर आप अपने लिए कुछ बड़े बदलाव नहीं करना चाहते तो कुछ छोटे-छोटे बदलावों को अपना सकते हैं, जो कि आपको साल भर हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे ही एक बदलाव है जिसे आपको न्यू ईयर रेजोल्यूशन (new year health resolution) के रूप में अपनाना चाहिए और वो है रोज नाश्ता करने की आदत और वजन कंट्रोल रखने की कोशिश। दरअसल, वजन का संतुलित रखना आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। साथ ही आप इसकी मदद से डायबिटीज और दिल की बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं और इसमें नाश्ते की एक बड़ी भूमिका है। 

Inside3healthyweightloss

नाश्ता आपके दिन भर की डाइट को संतुलित करने और खाना कम रखने में मदद करता है। साथ ही नाश्ता मेटाबोलिज्म को किक स्टार्ट देने में भी एक बड़ी भूमिका निभाता है। इससे कैलोरी बर्न करने और वजन कंट्रोल करने का प्रोसेस आराम से चलता रहता है। तो, आज हम आपको ऐसे 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आने वाले नए साल के साथ आपको अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए। इन चीजों की खास बात ये है कि ये देसी हैं, बनाने और खाने में आसान हैं और वजन कंट्रोल करने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।  

वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं-Breakfast food to control weight gain

1. वेजिटेबल दलिया

दलिया फाइबर से भरपूर एक भारतीय सुपरफूड है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मीठा और नमकीन बना सकते हैं। लेकिन जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो आपको इसकी पौष्टिकता बढ़ाने की जरूरत है। इसमें आपको फाइबर और प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। जिसमें कि आप तमाम प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इससे आपका दलिया जहां टेस्टी हो जाएगा वहीं ये वेट लॉस में भी मददगार होगा।

इसे भी पढ़ें : टमाटर सूप के फायदे: सर्दी में टमाटर का सूप पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ, जानें बनाने का तरीका

2. स्प्राउट्स (अंकुरित चने और मूंग)

स्प्राउट्स खाना हर किसी को पसंद नहीं होता लेकिन भारत में अंकुरित चने और मूंग को खा कर ही लोग अपना वजन घटाते हैं और मांसपेशियां बनाते हैं। इसके अलावा ये अंकुरित अनाज ब्रेन बूस्टर का भी काम करते हैं और सुबह से ही शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। आप नाश्ते में इन्हें उबाल कर और प्याज मसाले के साथ मिला कर खा सकते हैं। ये फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं जो वेट कंट्रोल करते हैं। आप इनमें कुछ सब्जियां और चाट मसाले भी मिला सकते हैं। इससे इसका स्वाद लाजवाब होता है। 

3. अंडे

रोज एक अंडे खाना आपके शरीर में बहुत सी चीजों को बैलेंस कर सकता है। दरअसल, अंडे में प्रोटीन और ओमेगा-3 विटामिन होता है जो कि वेट लॉस के साथ शरीर के कई अंगों के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें सेलेनियम और राइबोफ्लेविन भी होते हैं, जो उन्हें पोषक तत्वों का पावरहाउस बनाते हैं। इसलिए चाहे आप उबला अंडा खाएं या फिर अंडा बना कर खाएं, नाश्ते में अंडा जरूर शामिल करें। 

Insideegg

इसे भी पढ़ें : 7 संकेत जो बताते हैं खराब हो चुकी है आपके खानपान की आदत, जल्द करें अपनी डाइट में बदलाव

4. ओट्स 

ओट्स वजन संतुलित रखने में काफी मददगार है। इसकी खास बात ये है कि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और कैलोरी बर्न करने में मददगार है। ओट्स को आप कैसे भी खा सकते हैं और कई प्रकार की ओट्स रेसिपी भी अपना सकते हैं। 

5. इडली और पोहा

इडली और पोहा जैसे इंडियन नाश्ता भी आपको वजन संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, ये पेट भर देते हैं और पचाने में आसान होते हैं। इन्हें खाने से आपको दिन भर क्रेविंग नहीं होती और आप फालतू की चीजों को खाने से बच जाते हैं। इससे वजन संतुलित रहता है। 

तो, इस तरह आप नए साल से अपने अंदर नाश्ता जरूर करने की आदत विकसित कर सकते हैं और उसमें इन तमाम चीजों को शामिल कर सकते हैं जो कि वेट लॉस में भी मददगार हैं। 

All images credit: freepik

Read Next

7 संकेत जो बताते हैं खराब हो चुकी है आपके खानपान की आदत, जल्द करें अपनी डाइट में बदलाव

Disclaimer