कहते हैं रिश्ते बनाना-बिगाड़ना ऊपर वाले के हाथ में है। मगर इसे निभाना हमेशा आपके हाथ में होता है। कोई भी नया रिश्ता जब हम बनाते हैं, तो शुरुआती दिनों में एनर्जी और आशा से भरे हुए होते हैं। इसके कारण हमें सबकुछ अच्छा ही अच्छा दिखाई देता है। रिश्ता बनाने के लिए हम कई बार पार्टनर की छोटी-मोटी बुराइयों को नजरअंदाज भी कर देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, हमें पार्टनर के बारे में नई-नई चीजें जानने समझने को मिलती हैं। ऐसे समय में कई बार रिलेशनशिप में हमें कुछ ऐसे संकेत दिखने लग जाते हैं, जो बताते हैं कि रिश्ता आपके लिए तनाव का कारण बन गया है या बनने वाला है। एक्सपर्ट्स इसे रिलेशनशिप एंग्जायटी (Relationship Anxiety) कहते हैं। आजकल के समय में बहुत सारे कपल्स रिलेशनशिप एंग्जायटी से गुजरते हैं।
रिश्ते में तनाव आपकी जिंदगी, करियर और मानसिक स्वास्थ्य तीनों को प्रभावित करता है। आपका रिश्ता आपके लिए परेशानी का सबब बन रहा है- ये बात आपको जितनी जल्दी समझ आ जाए उतना ही अच्छा है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं रिलेशनशिप एंग्जायटी के 5 संकेत।
आपके मन में निगेटिव विचार आ रहे हैं
अगर नए रिलेशनशिप में आने के कुछ समय बाद ही आपके मन में रिश्ते को लेकर, पार्टनर को लेकर या रिश्ते के भविष्य को लेकर लगातार निगेटिव थॉट्स (नकारात्मक विचार) आ रहे हैं, तो ये सही संकेत नहीं है। आप आधे-अधूरे मन से किसी रिश्ते को नहीं निबाह सकते हैं। चीजें आगे बढ़ें और आपके लिए लौटना मुश्किल हो जाए, इससे पहले ही सही से सोच-विचार कर लें और अपना पक्ष तय करें। ताकि बाद में अलग होने की तकलीफ से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें: ये 5 गलतियां करके लड़के खुद खराब करते हैं अपना लव रिलेशन, कहीं आप तो नहीं करते ऐसा?
टॉप स्टोरीज़
अगर आपको कमिटमेंट करने से डर लग रहा है
साइंस के मुताबिक अपोजिट सेक्स एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। यही कारण है कि किशोरावस्था या युवावस्था में लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के पास आते ही रिश्ते में आने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन नए रिश्ते में अगर आपको कमिटमेंट से डर लग रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके लिए रिश्ते को बहुत अधिक दिनों तक बनाए रखना और बचाए रखना मुश्किल है। यानी रिश्ते में या तो हां, होती है या फिर न होती है। कॉम्प्लिकेटेड जैसा कुछ नहीं होता है।
आपको धीरे-धीरे हर बात निगेटिव दिखाई देने लगी है
जब आप किसी इंसान के साथ रिश्ते में आते हैं, तो शुरुआती दिनों में सामने वाला आपको सिर्फ अपनी अच्छी क्वालिटीज दिखाता है क्योंकि उसे भी आपको इंप्रेस करना होता है। लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद आपको उस इंसान को और अधिक गहराई से समझने का मौका मिलता है। अगर ऐसी स्टेज पर आपको सब निगेटिव ही दिखाई दे रहा है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपके लिए रिश्ते में रहना ठीक नहीं है। ऐसा रिश्ता आपको तनाव देगा। संभव है कि बाद में इससे निकलने में आपको और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़े।
अगर आपके बीच झगड़े बढ़ गए हैं
छोटी-मोटी बातों पर बहस होना एक बात है, जो हर रिश्ते में होती ही है। लेकिन झगड़ा होना मामले की गंभीरता को बताता है। आप और आपके पार्टनर के बीच अगर अक्सर झगड़ा होने लगा है और आप इस बात को लेकर रोते या चिंता करते हैं, तो इसका मतलब है कि रिश्ता आपके लिए बोझ बनता जा रहा है। रिलेशनशिप में दोनों लोगों की सहमतियों-असहमतियों का सम्मान बहुत जरूरी है। कोई एक व्यक्ति अगर दूसरे पर हावी होने लगता है, तो रिश्ता तनावपूर्ण हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेकअप के बाद पछता रहे हैं आप? ज्यादा सोचें नहीं, ये 5 संकेत बताते हैं बिल्कुल सही था आपका फैसला
अगर आपको पार्टनर से बात करने में डर लग रहा है
कई बार देखा जाता है कि रिलेशनशिप की शुरुआत से ही आपके पार्टनर आप पर इतने ज्यादा हावी होते हैं, कि आप उनसे किसी भी तरह की बात करते हुए भी डरते हैं। पार्टनर से बात करने में डर लगना किसी अच्छे रिश्ते की पहचान नहीं है। किसी और की बात करने में एक बार हिचकिचाहट हो भी सकती है, लेकिन आपको अपने बारे में और अपने रिश्ते के बारे में अपने पार्टनर के सामने खुलकर बोलने की आजादी होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप रिश्ते के दबाव में हैं और स्थिति तनाव से भरी हुई है।
Read More Articles on Cheating in Hindi