पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, इन लक्षणों को बिलकुल न करें नजरअंदाज

Chikungunya New Variant: पुणे में चिकनगुनिया के एक नया वैरिएंट लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहा है। इस वैरिएंट के लक्षण आम लक्षणों से काफी अलग हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, इन लक्षणों को बिलकुल न करें नजरअंदाज


Chikungunya New Variant: मानसून आने के साथ ही दिल्ली, मुंबई और पुणे में वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा सबसे पहले बढ़ जाता है। दिल्ली में जहां, एक ओर डेंगू जानलेवा साबित हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुणे में चिकनगुनिया ने लोगों की चिंता बढ़ाई है। पुणे में चिकनगुनिया का एक नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वैरिएंट इंसानों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस म्यूटेटिड वायरस के लक्षण भी चिकनगुनिया से काफी अलग हैं। इससे संक्रमित होने के बाद मरीज में अलग-अलग गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। 

2 हजार से ज्यादा मामले आए सामने 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुणे में अब तक चिकनगुनिया के म्यूटेटिड वायरस के 2 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में 20 फीसदी ऐसे मरीज हैं, जिनमें अजीबो गरीब लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसके लगातार बढ़ते मामलों ने लोगों के साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट्स को भी चिंता में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV से तत्काल इंटरवेंशन की मांग की है। ताकि वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके। 

मरीजों में दिखाई दे रहे हैं गंभीर लक्षण 

  • चिकनगुनिया के नए वैरिएंट से संक्रमित होने के बाद कुछ मरीजों में पैरालाइसिस यानि लकवा के लक्षण नजर आ रहे हैं। 
  • इस वायरस से संक्रमित कुछ लोगों में प्लेटलेट काउंट कम होने जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं।.
  • यही नहीं, चिकनगुनिया के नए वैरिएंट से संक्रमित होने पर कुछ लोगों को नाक के आसपास कालापन की समस्या देखने को मिल रही है। 
  • शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए आपको चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

ज्यादातर लोगों में दिख रहे हैं ऐसे लक्षण 

पुणे के डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पहली बार ऐसा हुआ है, जब चिकनगुनिया की स्थिति इतनी भयावह हो। आमतौर पर चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी और मतली आदि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

Read Next

दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया सब वैरिएंट XEC, शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer