आजकल लोग लव मैरेज अधिक करते हैं। इसके पीछे लोगों की तर्क होती है कि,
हमारी सोच मिलती है।
हमारी पसंद मिलती है।
हमलोग एक-दूसरे को समझते हैं। आदि।
इतने तर्क होने के बाद और इतनी चीजें मिलने के बाद भी वर्तमान में तलाक की संख्या बढ़ी है। ऐसा क्यों...?
जब लोग लव मैरेज करते हैं तो कभी नहीं सोचते की वे अलग होंगे...लेकिन फिर भी वे अलग होते हैं। ऐसा सोच के ना मिलने की वजह से होता है। तो इस लेख में जानें विभिन्न राशियों के लोगों की विभिन्न सोच के बारे में और फिर चुनिए अपना जीवनसाथी।
मेष राशि
इस राशि के लोगों में एक जुनून होता है जिसके कारण वे काफी साहसी, स्वतंत्र और भावुक होते हैं।
इनके इस स्वभाव के कारण इनकी विपरीत राशि जैसे वृषभ राशि वाले लोगों से इनकी बिल्कुल नहीं पटती। क्योंकि वृषभ राशि वाले लोगों को किसी का पीछा करना पसंद नहीं। वृषभ राशि वाले लोग थोड़े अधिक रियलस्टिक व शांत स्वभाव के होते हैं। स्ववास्तविक होते हैं वहीँ मेष राशि वाले थोड़े डेरिंग होते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों की धनु राशि वाले लोगों के साथ बिल्कुल भी नहीं पटली। वृषभ राशि के लोग ईमानदार और वफादार होते हैं साथ ही व्यावहारिक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। जबकि धनु राशि वाले लोग स्वछंद विचारों के होते हैं और कमिटमेंट से डरते हैं।
इसे भी पढ़ें- राशि के अनुसार जानें आपके लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा 2017
मिथुन राशि
इस राशि के जातक काफी वफादार होते हैं लेकिन रिश्ते में बंधना इन्हें पसंद नहीं। ये फन लविंग होते हैं और हमेशा जिंदगी में कुछ नया सोचते हैं। इस राशि वाले लोगों की मकर राशि वाले लोगों के साथ बिल्कुल भी नहीं बनती। मकर राशि वाले लोग थोड़े चंचल स्वभाव के होते हैं और इन्हें अधिक ईमानदारी व वफादारी कम पसंद आती है।
कर्क राशि
इस राशि के लोग इमोशनल, केयरिंग और हेल्पिंग स्वभाव के होते हैं। इनकी कुंभ राशि वाले लोगों के साथ थोड़ी सी भी नहीं बनती। क्योंकि कुंभ राशि वाले लोग थोड़े कंजूस होते है चाहे वो पैसे के मामले में हो या प्यार के मामले में हो। ऐसे में ये जल्दी घुल-मिल नहीं पाते और इसके उल्टे कर्क राशि वाले लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं। ये दिमागी रूप से परिपक्व और मजबूत होते हैं और गलत बात को बिल्कुल बरदाश्त नहीं करते। इनकी वृश्चिक राशि के जातक से नहीं बनती। क्योंकि इस जाति के लोग जिद्दी मिजाज़ के होते हैं और अपने विचारों के आगे किसी की नहीं सुनते। जो सिंह राशि वालो को पसंद नहीं आता है।
इसे भी पढ़ें- राशि के अनुसार चुनें अपना डायट प्लान
कन्या राशि
इस राशि के लोग केयरिंग और हेल्पिंग नेचर के होते हैं और हर चीज बहुत ही क्रिएटिव तरीके से करते हैं। इनकी धुन राशि वाले लोगों के साथ प्रतिद्वंद्विता रहती है। क्योंकि धनु राशि के लोग कभी कभी बहुत लापरवाह हो जाते हैं जिससे कन्या राशि के लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंचती है।
तुला राशि
ये स्वच्छंद विचारों के होते हैं और इन्हें कन्या राशि वाले लोगों की टाइट रुटीन लाइफस्टाइल बिल्कुल नहीं पसंद नहीं आती। इस कारण इन दो राशि वाले लोगों को एक दूसरे से शादी नहीं करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपनी विश्वासनीयता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनका सबसे बुरा जोड़ीदार है मेष राशि के जातक, क्योंकि यह काफी क्रोधी होते हैं जबकि वृश्चिक राशि के जातको प्यार करने वाला रिश्ता चाहिए होता है। इनको हमेशा लगता है कि मेष राशि के जातक सब चीज़े अपने मुताबिक चाहते हैं और आपको रिश्ते में यह बिलकुल पसंद नहीं है।
इसे भी पढ़ें- आपकी राशि का स्वास्थ्य पर पड़ता है गहरा प्रभाव
धनुराशि
इस राशि के जातक उत्साहित और ऊर्जावान होते है साथ ही ये बहुत सकारात्मक व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं। इनके बुरे जोड़ीदार होते हैं वृषभ राशि के जातक क्योंकि ये इतने उत्साहित नहीं होते हैं और अपनी व्यावहारिक जीवन में व्यस्त रहते हैं। वृषभ राशि के जातक परिवर्तन को जल्द पसंद नहीं करते। आप जितने ही उत्साही हैं वे उतने ही व्यावहारिक होते हैं।
मकर राशि
ये लोग काफी ईमानदार, वफादार, और महत्वाकांक्षी होते हैं जो ऐसा जोड़ीदार चाहते हैं जो उन्हें सपोर्ट करे। इनका सबसे बुरा जोड़ीदार है मिथुन राशि के जातक क्योंकि इनमें मकर राशि वालों को समझने की समझदारी नहीं होती है। मिथुन राशि वालों को बदलना बहुत मुश्किल है वही आपको बदलाव बहुत पसंद है। मकर राशि वाले संगठित रहना पसंद है वही मिथुन राशि वाले चंचल होते हैं।
कुंभ राशि
ओवर प्रटेक्टिव कुंभ राशि वाले लोगों की पहचान है और इस कारण उन लोगों के साथ इनकी बन नहीं पाती जो इस स्वभाव के नहीं होते। इस कारण कर्क राशि वाले लोगों से इनकी नहीं बनती क्योंकि ये बहुत भावुक होते हैं।
मीन राशि
ये काफी रोमांटिक नेचर के होते हैं और ये दूसरों की भावनाओं की कदर करते हैं। लेकिन वापस में ये भी वैसा ही व्यवहार पसंद करते हैं। इन्हें दूसरों का कठोर व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आता। इनकी कन्या राशि वाले लोगों से बिल्कुल नहीं बनती। क्योंकि कन्या राशि काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं।
Read more articles on Relationship in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version