जीवन में ज्योतिष का प्रभाव सिर्फ भविष्य के पूर्वानुमान तक ही सीमित नहीं है, यह आपके व्यक्तित्व, शारीरिक रचना या यूं कहें कि कुल मिलाकर इसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। यहीं कारण है कि ज्योतिष राशि के आधार पर ही सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं। स्वास्थ्य और आहार का बहुत गहरा संबंध है, ज्योतिष इस तथ्य को स्वीकार करते हैं और विभिन्न राशियों के हिसाब से विभिन्न प्रकार के आहार की सिफारिश करते हैं। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से जानें कि आपको राशि के अनुसार कौन सा आहार लेना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के ज्यादातर लोगों को सिरदर्द और साइनस की समस्या रहती है। शरीर में नमक का स्तर कम होने के कारण यह कमजोरी और तनाव महसूस करते है।
डायट प्लान : सूखे खुबानी, केला, अंजीर, ब्रोकली, बीन्स, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पालक, गोभी, खीरा, कद्दू, बाउन राइस, दाल, स्वोर्डफ़िश और अखरोट को अपने आहार में शामिल करें!
इसे भी पढ़े : सेहत को कुछ यूं प्रभावित करती है राशि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग स्ट्रेस ज्यादा लेते हैं, जिसका बुरा असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
डायट प्लान : नट्स, अंडे, समुद्री भोजन, पालक, हरी सलाद, क्रेनबेरीज और बींस अधिक मात्रा में खाएं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग छोटी-छोटी बातों पर बहुत चिंता करते हैं और हमेशा तनाव में नजर आते हैं। इन्हें कैफीन और बहुत ज्यादा शराब से दूर रहना चाहिए।
डायट प्लान : ऐसे लोगों को अपने आहार में शतावरी, अंगूर, बादाम, शैलफिश, सेब, संतरा, आड़ू, प्लम, दूध, छाछ और पनीर अधिक मात्रा में शामिल करना चाहिए।
कैंसर राशि
इस राशि के लोग ओवरईटिंग का शिकार होते हैं। विशेष रूप से जब यह किसी बात को लेकर परेशान होते हैं तो ये अपनी भूख से कुछ ज्यादा ही खाते हैं।
डायट प्लान : अंगूर, संतरा, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, सलाद पत्ता, अजवायन, लेमनग्रास, मछली और शैलफिश से फायदा मिलता है।
सिंह राशि
ये लोग बहुत ही जल्दी और आसानी से मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए लो-फैट लेवल आपको स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।
डायट प्लान : सिंह राशि के लोगों को बादाम, होल वीट, खजूर, अखरोट, किशमिश, चुकंदर, नारियल, नींबू, आड़ू, नाशपाती, अंजीर, मीट, समुद्री भोजन और शतावरी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग बहुत जल्दी चिंताग्रस्त हो जाते हैं, इससे उनका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। साथ ही इस राशि के जातकों को अपनी परतदार, थकान भरी और ड्राई स्किन का ध्यान रखना चाहिए।
डायट प्लान : ओट्स, होल वीट अनाज ब्रेड, तरबूज, पपीता, संतरा, केला, पनीर और अंडे को अपने आहार में शामिल करें।
इसे भी पढ़े : स्पा अब राशि चक्र के अनुसार करें
तुला राशि
इस राशि के लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है। इसलिए इन्हें बहुत ज्यादा अल्कोहल लेने और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए।
डायट प्लान : तुला राशि वालों को अपनी डायट में स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, कोर्न, गाजर, सेब, किशमिश, अंडा, समुद्री भोजन, कम वसा वाले पनीर और दही को शामिल करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग बहुत ज्यादा भावनात्मक होने के कारण अक्सर भावनात्मक तनाव से ग्रस्त रहते है। इन्हे संक्रमण का खतरा भी ज्यादा रहता है।
डायट प्लान : चीज, दूध, दही, अखरोट, बादाम, अनानास, कमल ककड़ी, खट्टे फल और सी -फूड ज्यादा खायें।
धनु राशि
इस राशि के लोगों का वजन जल्दी बढ़ने लगता है, विशेष तौर पर इनके जांघों और कूल्हों पर बहुत जल्दी फैट बढ़ने लगता है। इसलिए इन्हें शराब और फैट वाले आहार का सेवन कम करना चाहिए।
डायट प्लान : संतरे, प्लम, स्ट्रॉबेरी, अंजीर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, चेरी, शतावरी, हरी मिर्च, आलू और टमाटर, ओट्स, अंडे, होल वीट, स्किम्ड मिल्क, मछली और दही का सेवन करें।
मकर राशि
मकर राशि के ज्यादातर लोगों को कम उम्र में ही कमजोर हड्डियों और जोड़ो के दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए इनके आहार में कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ होने चाहिए।
डायट प्लान : इस राशि के जातकों को ब्रोकली, अंजीर, संतरा, नींबू, गोभी, मटर, आलू और पालक, भूरे रंग के चावल, ओट्स, बादाम, अखरोट, अंडे, मछली, पनीर, छाछ और दही लेना चाहिए।
इसे भी पढ़े : डायट चार्ट की मदद से आसानी कम करें वजन
कुंभ राशि
कुंभ राशि के ज्यादातर लोगों में हाई बीपी की समस्या देखी जाती है।
डायट प्लान : आड़ू, नाशपाती, अंजीर, नींबू, खजूर, अनार, गोभी, स्ट्रॉबेरी, कॉर्न, अजवाइन, मिर्च, मूली, टमाटर, दाल, ब्राउन राइस, बादाम, चिकन, वील, क्लेम, झींगा और ट्यूना शामिल करें।
मीन राशि
इस राशि से संबंधित लोग जुकाम, फ्लू और संक्रमण से ग्रस्त होते हैं।
डायट प्लान : मीन राशि वालों को अपने आहार में चिकन, कस्तूरी, बींस, होल वीट, संतरे, चुकंदर, सलाद, प्याज, सेब को शामिल करना चाहिए।
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version