प्रेगनेंसी के अलावा इन 7 कारणों से भी सुबह हो सकती है उल्टी, इन तरीकों से ठीक हो सकती है परेशानी

सुबह उठते ही मतली या उल्टी महसूस करने के पीछे शारीरिक और मानसिक, दोनों कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए घरेलू उपचार। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के अलावा इन 7  कारणों से भी सुबह हो सकती है उल्टी, इन तरीकों से ठीक हो सकती है परेशानी


हम में से कई लोग सुबह उठने के बाद मतली की समस्या (nausea)से  परेशान रहते हैं। गर्भावस्था के दौरान तो ये आम बात है पर इसके अलावा इसके कारणों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में हम सुबह होने वाली मतली से बेचैन हो जाते हैं। दरअसल,मतली पेट से संबंधित एक समस्या है,जिससे उल्टी करने की इच्छा होती है। सुबह-सुबह इस तरह की बेचैनी से लोगों का पूरा दिन प्रभावित होता है।हालांकि,मतली या उल्टी (nausea in the morning) कोई बीमारी नहीं है पर पेट से जुड़ी समस्याओं का एक संकेत हो सकती है। ऐसे में लोग सुबह होने वाली उल्टी या मतली को ठीक करने के लिए कई घरेलू उपचार अपनाते हैं। लेकिन किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आपको इसके कारणों के बारे में अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। तो,आइए सबसे पहले जानते हैं सुबह होने वाली उल्टी का कारण और फिर जानेंगे इसका सही उपचार। 

सुबह होने वाली उल्टी के कारण- Causes of vomiting sensation in morning

1. थकान 

सुबह होने वाली उल्टी या मतली का कारण अपर्याप्त नींद या थकान भी हो सकती है। नींद पूरी न होने पर आपकी दिनचर्या भी खराब हो सकती है। ऐसे में रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें,जिससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।  

2. चिंता 

चिंता हमारी एक सामान्य मन की स्थिति में है, जिसमें हमारे मन में बहुत सारे विचार आते है। यह कभी-कभी हम पर इतने हावी हो जाते हैं कि हमारी तबीयत भी बिगड़ने लगती है । ऐसे में कई लोगों को उल्टी होने लगती है इसलिए हमेशा चिंता को अपने आप से दूर रखें। सुबह के समय योग और थोड़ी एक्सरसाइज करें। यह चिंता को दूर करने में मदद करेगा।

3. सिरदर्द या माइग्रेन 

सिरदर्द या माइग्रेन भी मतली का कारण हो सकते हैं। इससे आपको चक्कर भी आ सकते हैं लेकिन यह कोई आम समस्या नहीं है इसलिए इसे अनदेखा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

reasons-of-nausea-and-home-remedies

4. लो ब्लड शुगर 

ब्लड में ग्लूकोज के लो लेवल के कारण भी सुबह-सुबह उल्टी हो सकती है । इससे आपके सिर में दर्द और चक्कर भी आ सकते हैं। इस मामले में डायबिटीज के रोगियों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि वह अपने ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते है और अपने दिन का खाना स्किप करने पर आमतौर पर ऐसा हो सकता है।

5. पाचन समस्या 

यह एक पाचन से संबंधित परेशानी भी है , जिसमें पेट की मांसपेशियां ठीक से काम नहीं करती है।गैस्ट्रोपेरेसिस से उल्टी या पेट में दर्द हो सकता है। इसके लिए अपने आहार में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको मतली की समस्या से आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- इन 5 कारणों से आ सकती है बच्चों को उल्टी, जानें लक्षण और उपाय

6. फूड एलर्जी या प्वाइजनिंग 

कभी-कभी हमें फूड एलर्जी या प्वाइजनिंग की वजह से भी उल्टी या सिर दर्द हो सकता है। ऐसे में आपको अपने खाने-पीने का बेहद ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको पता हो कि आपको किन चीजों से फूड एलर्जी है और हमेशा साफ-सुथरा खाना खाएं।

7. डिहाइड्रेशन

पर्याप्त पानी न पीने की स्थिति में भी आपको उल्टी हो सकती है। इसके अलावा डिहाईड्रेशन कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी हो सकता है। इसलिए रात को अधिक पानी पीकर सोए। आप अपने रात के खाने के आधे घंटे बाद पानी पी सकते हैं।साथ ही पूरे दिन भी अपने शरीर को हाइड्रेट रखें।

सुबह होने वाली उल्टी से कैसे छुटकारा पाएं -Home remedies to cure nausea

1. पुदीना

पुदीना में कुछ खास गुण पाए जाते है, जो उल्टी या मतली को रोकने में कारगर होता है।आप सुबह उठकर पुदीने के पत्ते की चाय पी सकते है, जिससे आपको उल्टी में काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा अगर आप सफर में होने वाली उल्टी से परेशान हैं तो रास्ते में आप पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे आप कॉटन में डालकर सूंघते रहे, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

2. नींबू

नींबू के सेवन से भी उल्टी जैसी समस्या में काफी आराम मिलता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जी मिचलाने की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर और थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप नींबू के टुकड़े को चूस भी सकते हैं। इससे आपको उल्टी नहीं होगी।

reasons-of-nausea-and-home-remedies

3. अदरक

अदरक के कई औषधीय गुण है। कई बीमारियों में अदरक का सेवन किया जाता है।अगर आप उल्टी या चक्कर आने की समस्या से परेशान हैं तो अपनी सुबह की चाय में अदरक का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप अदरक का टुकड़ा भी अपने साथ रख सकते हैं और दिक्कत आने पर इसे चूस भी सकते हैं।

4. लौंग

लौंग उल्टी रोकने में काफी मददगार है। आप लौंग के कुछ टुकड़े मुंह में डालकर चबाएं। इसके अलावा आप एक गिलास पानी में लौंग उबालें और इस पानी को पीने से भी आपको काफी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- उल्‍टी या मतली से बचने में मदद करेंगे ये 7 घरेलू उपाय

5. इलायची 

इलायची एक मूड रिफ्रेशमेंट का भी काम करता है। जी मिचलाने पर आप इलायची के कुछ दाने मुंह में रख सकते हैं। इलायची स्वाद में भी अच्छी होती है और इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या नहीं होती।

भले ही सुबह होने वाली मतली या उल्टी कोई चिंताजनक बात नहीं है पर  इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक इसके लक्षण रहने पर आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

Read Next

बच्चों और बड़ों सबके पेट दर्द का देसी उपचार है ये ड्रिंक, Luke Coutinho से जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer