बच्चों में पेट दर्द बेहद ही आम समस्या है। ऐसे ही ये बड़ों को भी परेशान करती है। पेट दर्द के कुछ कारणों पर एक नजर डालें तो इनमें शामिल है खराब मेटाबोलिज्म, एसिडिटी, पेट में इंफेक्शन, पेट में सूजन और फूड प्वाइजनिंग। पर ये इनके कुछ गंभीर कारण हैं, जबकि पेट दर्द कई बार हल्का भी होता है जिसमें कि हमें दवाइयों और पेनकिलर की जरूरत नहीं होती है। तो, बड़े हों या बच्चे वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो(Luke Coutinho) ने सबके लिए पेट दर्द का देसी उपचार (Home remedy for stomach pain) बताया है। उन्होंने हाल ही इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया बताया कि कैसे ये देसी ड्रिंक बना कर उनकी मां उन्हें पेट दर्द के दौरान पिलाया करती थी। ल्यूक बताते हैं कि ये ड्रिंक पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं पेट दर्द को दूर करने वाले इस देसी ड्रिंक (drink for stomach pain) के बारे में। साथ ही हम जानेंगे इसे बनाने का तरीका और इसे पीने के फायदे।
पेट दर्द को दूर करने वाला देसी ड्रिंक-Home remedy for stomach pain
पेट दर्द को दूर करने वाले इस देसी ड्रिंक को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ चाहिए नहीं बल्कि आपको अपने रसोई में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना है। जैसे कि इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले
-एक भगोना लें और उसमें 2 कप पानी डालें।
-अब इसमें 1 चम्मच जीरा डालें।
-1 चम्मच सौंफ डालें।
-अब इसमें 1 चुटकी अजवाइन डालें।
-4 लौंग डालें।
-4 काली मिर्च डालें।
-अब सबको 5 से 7 मिनट तक उबलने दें।
-उबलने के बाद जब पानी 1 कप जितना हो जाए तो इसे छाल लें।
-अब इसे दिन में लगभग 3 बार पिएं।
इसे भी पढ़ें : फटी उंगलियों से हैं परेशान तो आजमाएं ये 8 घरेलू उपचार
अब इस ड्रिंक के फायदे की बात करें, तो ये हमारे पेट के परतों तक बहुत आराम पहुंचाता है। ये पेट को अंदर से शांत करता है और पेट दर्द को कम करने की कोशिश करता है। साथ ही इसे पीने के कई और फायदे भी हैं। जैसे कि
1. पेट में इंफेक्शन को कम करता है
सौंफ, जीरा और अजवाइन पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। इनमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो कि पेट के लिए एंटीबैक्टीरियल होते हैं। साथ ही अजवाइन एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि इंफेक्शन में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
2. पेट की जलन को कम करता है
पेट की जलन को कम करने के लिए एक चुटकी अजवाइन और सौंफ बहुत ही फायदेमंद है। अजवायन आपके पेट की सेहत का ख्याल रखता है और एसिडिटी व जलन को कम करता है। साथ ही ये ड्रिंक पेट के अस्तर को शांत करता है और दर्द से राहत दिलाता है।
इसे भी पढ़ें : गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे: आयुर्वेदाचार्य से जानें गुड़ के साथ अजवाइन खाने से सेहत को मिलने वाले 8 लाभ
3. ब्लोटिंग को कम करता है
पेट फूलने पर या महिलाओं में पीएमएस के लक्षणों को कम करने में ये ड्रिंक बहुत फायदेमंद है। ये मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और बोवेल मूवमेंट को सही रखने में मददगार है। साथ ही इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करता है और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करता है।
4. एसिडिटी कम करता है
इस ड्रिंक में अगर आप नमक मिला कर पिएं तो, ये एसिडिटी को कम करने में मददगार है। साथ ही आप इस ड्रिंक में नींबू औक काला नमक मिला सकते हैं, जो कि एसिडिटी को कम करने में मददगार है। ये जर्ड (GERD) के लक्षणों से छुटकारा दिलाता है और पेट के पीएच को बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह ये एसिडिक बाइल जूस को न्यूट्रल बनाता है और एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इसके अलावा ये ड्रिंक वजन घटाता वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और फैट को पचाने में मदद करता है। इस तरह ये शरीर में चमा चर्बी को कम करता है और वजन घटाने में मददगार है। तो, अगर आपको कभी भी पेट दर्द हो तो इस देसी नुस्खे को जरूर अपनाएं।
All images credit: freepik