बथुआ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियां से दूर रखने में मददगार हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बथुआ का बीज भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है? जी हां, बथुआ की तरह बथुआ का बीज भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आज हम इस लेख में बुथआ के बीजों से स्वास्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बथुआ बीज के फायदे क्या-क्या हैं?
बथुआ बीज के फायदे (Health Benefits of Bathua Seeds in Hindi)
सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में बथुआ के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। बथुआ के बीजों में रक्तपित्त, जोड़ों में दर्द, अनियमित पीरियड्स की समस्याओं को दूर करने के गुण होता है। इसके अलावा इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका-
टॉप स्टोरीज़
1. रक्त पित्त को करे दूर
बथुआ का इस्तेमाल रक्तपित्त को दूर करने के लिए किया जाता है। नाक-कान से खून निकलने की परेशानी से राहत पाने के लिए आप बथुआ के बीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 ग्राम बथुआ के बीजों का चूर्ण बना लें। अब शहद के साथ इस चूर्ण का सेवन करें। इससे आपको रक्त पित्त में काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - बथुआ की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा बथुआ खाने के नुकसान
2. जोड़ों में दर्द से राहत
जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए आप बथुआ के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 10 ग्राम बीजों को करीब 200 मिलिलीटर पानी में उबाल लें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक यह 50 मिलिलीटर न रह जाए। इसके बाद गर्मागर्म इसका सेवन करें। महीने भर सुबह शाम इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलेगा।
3. दांतों के दर्द से आराम
बथुआ के बीजों से आप दांतों में दर्द की परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए बथुआ के बीजों को भुनरर इसका चूर्ण तैयार कर लें। अब इस चूर्ण से अपने दांतों को रगड़ें। इससे दांत दर्द से छुटकारा मिलेगा। साथ ही मसूड़ों में होने वाली सूजन से भी राहत मिल सकता है। इसके अलावा बथुओ की पत्तियों को उबालकर पीने से भी दांतों के दर्द से आराम मिलता है।
4. अनियमित मासिक धर्म में असरकारी
पीरियड्स में अनियमितता को दूर करने के लिए बथुआ के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने के लिए आप बथुआ के बीजों और सोँठ को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर तैयार कर लें। फिर 400 मिलीलीटर पानी मे करीब 15-20 ग्राम पाउडर मिला कर पानी को अच्छे से उबाल लें। जब पानी 100 ग्राम रह जाए, तो इसे छानकर दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इस नुस्खोे को आजमाने से आपको तुरंत लाभ मिलेगा।
5. लिवर के लिए फायदेमंद
लिवर की परेशानियों को दूर करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए आप बथुआ के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही इससे लिवर के आस-पास की सख्ती भी दूर होती है। पीलिया की समस्या से ग्रसित होने पर छह ग्राम बथुआ के बीजों का सुबह शाम सेवन करने से पीलिया रोग से निजात मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने से लेकर पेट के रोगों को दूर करने में कारगर है बथुआ, ह्रदय रोग भी होते हैं दूर
6. चेहरे के दाग-धब्बों को दूर
चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए बथुआ के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बथुआ के बीजों को सिल पर अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को उबटन की तरह अपने शरीर पर लगाएं। इससे शरीर पर मौजूद मैल साफ हो जाएंगे। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो सकते हैं।
7. पेट के कीड़े
पेट में कीड़े हो होने पर बथुआ के बीज का सेवन करें। खासतौर पर अगर आपके बच्चों को पेट में कीड़ा हो गया है, तो इसके बीजों को पीसकर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर अपने बच्चों को चटाएं। इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
बथुआ के बीजों का इस्तेमाल करके आप कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी गंभीर है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।