झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, बाल बनेंगे मजबूत-घने

Natural Remedies To Stop Hair Breakage: हेयरफॉल बालों की ग्रोथ को रोकता है। जानते हैं इसे दूर करने के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, बाल बनेंगे मजबूत-घने


Natural Remedies To Stop Hair Breakage: बाल शरीर की खूबसूरती को बढ़ाते है। अधिकतर लोगों को लंबे, काले और घने बाल अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार पोषक तत्वों की कमी, गलत लाइफस्टाइल, गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और स्ट्रेस की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बाल इतनी ज्यादा मात्रा में कई बार झड़ते हैं कि व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। बाल झड़ने के कारण कई बार स्कैल्प भी नजर आने लगता है। बहुत से लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के ऑयल, शैंपू और कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह प्रोडक्ट्स कई बार सूट भी नहीं होते है और महंगे होने के कारण कई लोग इनका इस्तेमाल करने से बचते हैं। ऐसा में बालों को झड़ने से बचाने के लिए इन नेचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। यह उपाय करने से बाल झड़ना बंद होगे और तेजी से बढ़ेंगे भी। यह उपाय अंदरूनी तौर पर हेयर फॉल को कम करेंगे। आइए जानते हैं  झड़ते बालों को रोकने के लिए नेचुरल उपायों के बारे में।

1. ग्रीन टी और नारियल तेल

झड़ते बालों को रोकने के लिए ग्रीन टी और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए ग्रीन टी के बैग से इसे बाहर निकालें। अब इसमें 2 चम्मच नारियल तेल को निकालकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 10 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें।

2. एलोवेरा और बादाम का तेल

हेयरफॉल को रोकने के लिए एलोवेरा और बादाम का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को हटाता है। वहीं बादाम का तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत करता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा और 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। 10 मिनट बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें। 

coconut oil

नारियल तेल

नारियल तेल की मदद से झड़ते बालों को रोका जा सकता है। यह बालों को पोषण देने के साथ झड़ने से भी रोकता है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए रात को नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें और इस तेल से मालिश करें। सुबह उठकर शैंपू से बालों को वॉश करें। पहले बार से ही आपको असर दिखने लगेगा। अगर टाइम नहीं है, तो नारियल तेल को 2 पहले भी लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, स्कैल्प की खुजली भी होगी दूर

सेब का सिरका 

सेब का सिरका बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण बालों की कई समस्याओं को दूर करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच सेब के सिरके को 2 कप पानी में मिलाएं। अब शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को वॉश करें। ऐसा करने से हेयर फॉल से बचाव होगा।

लहसुन

लहसुन की मदद से भी बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में ऑलिव ऑयल लें। अब इसमें 3 से 4 कली लहसुन की डालकर इस तेल को गर्म करें। अब छानकर गुनगुना होने पर इस तेल से बालों की मसाज करें। यह तेल बालो को पोषण देता है, फंगल इंफेक्शन से बचाता है और हेयर फॉल को रोकता है।

झड़ते बालों को रोकने के लिए इन नेचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए प्रियांशा 3 सालों से लगा रही हैं यह हेयर मास्क, आप भी करें ट्राई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version