माथे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय

Natural Remedies To Remove Forehead Wrinkles: माथे की झुर्रियों को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
माथे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय


Natural Remedies To Remove Forehead Wrinkles: माथे की झुर्रियां बढ़ती उम्र की निशानी होती है। आजकल ये कम उम्र में ही नजर आने लगती है। माथे की झुर्रियां चेहरे की खूबसूरती को कम करती है और इसके कारण कई बार आत्मविश्वास भी कमजोर होता है। कई लोग चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन पर इनका ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक होता है। ऐसे में चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती है। नैचुरल उपाय करने से झुर्रियां कम होने के साथ स्किन टाइट होगी और चमकदार भी बनेगी। ये झुर्रियां हार्मोन में बदलाव, खानपान में कमी, धूम्रपान और बढ़ती उम्र आदि कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं माथे की झुर्रियों को दूर करने के लिए नैचुरल उपाय के बारे में।

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल पूरी तरह से नैचुरल होने के साथ स्किन पर इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों में भी आराम मिलता है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए नारियल तेल को हाथ में लेकर माथे की हल्के हाथ से मसाज करे। ऐसा नियमित करने से झुर्रियों में आराम मिलता है।

नींबू का रस

नींबू के रस से भी इस समस्या को दूर किया जा सकत है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस में कॉटन बॉल को डूबे लें। उसके बाद इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से झुर्रियों में आराम मिलेगा। नींबू के रस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कोलेजन गुण झुर्रियों को दूर करते है।

wrinkles

अलसी का तेल

जी हां, अलसी के तेल के इस्तेमाल से भी झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो त्वचा में पीएच स्तर को बेहतर बनाते है और स्किन को चिकना करते है। झुर्रियां से बचाव के लिए 1 चम्मच दिन में अलसी के तेल का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- नॉनवेजिटेरियन हैं तो खाएं रोस्टेड चिकन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल नैचुरल होने के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। झुर्रियों को दूर करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा में 1 अंडे का सफेद भाग को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को माथे 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। एलोवेरा में मौजूद मॉइस्चराइजर गुण झुर्रियों को दूर करते है।

पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली से भी माथे की झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पेट्रोलियम जेल से माथे की हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से त्वचा हाइड्रेट होने के साथ झुर्रियां भी दूर होगी।

माथे की झुर्रियां दूर करने के लिए इन उपायों को किया जा सकता है। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मी में पेचिश (आंव) से हैं परेशान? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version