Benefits Of Applying Petroleum Jelly On Breast: महिलाओं के लिए ब्रेस्ट शरीर के मुख्य अंगों में से होती है। कई बार पोषक तत्वों की कमी, एक्सरजाइज न करने की वजह से, ब्रेस्टफीड कराने के बाद और कई बार जेनेटिक कारणों की वजह से स्तनों लटकने लगते हैं या फिर कई बार उनका ठीक से विकास भी नहीं हो पाता। ब्रेस्ट का ढीला होने के कारण महिलाओं को कई बार काफी शर्मिंदगी होती है और उनके कॉन्फिडेंस में भी कमी आ जाती है। कई महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स जैसे पाउडर, क्रीम और तेल आदि का प्रयोग करने लगते हैं। ये चीजें महंगी होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देती है। ऐसे में ब्रेस्ट पर घर में मौजूद पेट्रोलियम जेली को लगाया जा सकता हैं। पेट्रोलियम जेली लगाने से ब्रेस्ट टिश्यू और सेल्स मजबूत बनते हैं, उनमें कसावट आती है और स्ट्रेच मार्क्स भी आसानी से दूर होते हैं। पेट्रोलियम जेली स्किन की ड्राईनेस को भी आसानी से खत्म करती है। वैसे, तो दिनभर पेट्रोलियम जेली ब्रेस्ट पर कभी भी लगा सकते हैं। लेकिन रात को इसको लगाने से ब्रेस्ट सुडोल बनते हैं। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाने के फायदों के बारे में।
स्तनों में कसावट लाएं
रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली को ब्रेस्ट पर लगाने से स्तनों में कसावट आती है और वह सुडोल बनते हैं। कई बार लटकते हुए स्तन महिलाओं के लुक को खराब कर देते हैं। ऐसे में पेट्रोलियम जेली आपकी मदद कर सकती है। पेट्रोलियम जेली को लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से ब्रेस्ट में कसावट आती है।
विकास में मदद मिलती है
पेट्रोलियम जेली से रोज रात को ब्रेस्ट पर लगाने से स्तनों के विकास में मदद मिलती है और वह सुडौल बनते हैं। पेट्रोलियम जेली स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और उनके अच्छे से विकसित करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करे
पेट्रोलियम जेली को ब्रेस्ट पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। कई बार गर्भावस्था के बाद महिलाओं के स्तन पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है। ऐसे में ब्रेस्ट पर पेट्रोलियम जेली लगाने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होने के साथ स्किन को पोषण मिलता है और खिंचाव के निशान भी आसानी से दूर हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- मलाई से करें चेहरे की मसाज, मिलेगी दमकती त्वचा
स्तन सुडौल बनेंगे
पेट्रोलियम जेली को स्तनों पर लगाने से स्तन सुडौल बनेंगे और उनमें कसावट भी आती है। पेट्रोलियम जेली को नियमित लगाने से ब्रेस्ट के आकार और शेप में बढ़ोतरी भी होती है। जिससे महिलाओं में आत्मविश्यवास बढ़ता है।
ब्रेस्ट मसल्स ग्रोथ करे
पेट्रोलियम जेली को ब्रेस्ट पर रोज रात को लगाने से ब्रेस्ट मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है और ब्रेस्ट टिश्यू भी मजबूत होते हैं। ब्रेस्ट मसल्स अच्छे से ग्रोथ होने से ब्रेस्ट का ठीक से विकास भी होता है। जिससे उनमें कसावट भी आती है।
पेट्रोलियम जेली को ब्रेस्ट पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको पेट्रोलियम जेली से कोई एलर्जी हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version