Is It Safe To Apply Petroleum Jelly On Face Before Playing Holi In Hindi: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। होली का त्योहार रंगों से भरा है। इस दिन हर कोई मन के गिले-शिकवे भुलाकर अपने-परायों के साथ एक रंग में रंग जाते हैं। असल में, यह खुशियों का त्योहार है। हर कोई तरह-तरह के पकवान बनाता है और यार-दोस्तों के साथ शेयर करता है। लेकिन, होली का त्योहार खेलने के बाद जो सबसे बड़ी दिक्कत रहती है, वह है स्किन को नुकसान होना। दरअसल, होली के दिन में ज्यादातर लोग बाजार से मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करते हैं। इसका सीधा संपर्क हमारी स्किन से होता है। यही कारण है कि स्किन को तरह-तरह से नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर स्किन की पहले से केयर न की जाए, तो स्किन में खुजली, रैशेज और इचिंग जैसी समस्या हो सकती है। कुछ लोग स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम से बचने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते हैं। सवाल है क्या वाकई पेट्रोलियम जेली से होली के रंग से स्किन की प्रोटेक्शन की जा सकती है? इस संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की है। जानने के लिए आप पूरा लेख पढ़ें।
क्या रंग खेलने से पहले स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाना सेफ है?- Is It Safe To Apply Petroleum Jelly On Face Before Playing Holi In Hindi
होली के दिन लोग बेधड़कर रंगों से खेलते हैं। एक-दूसरे के चेहरे पर लगाते हैं। हालांकि, रंग केमिकल से बनते हैं। इसलिए, अगर कोई खराब केमिकल का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का उपयोग कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल का कहना है, "पेट्रोलियम जेली स्किन को प्रोटेक्शन प्रदान करता है। इसे न सिर्फ चेहरे पर बल्कि होंठ, कान और हाथ-पांव में भी लगाया जा सकता है। अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली अप्लाई करने के बाद आप होली के दिन रंग खेलते हैं, तो इससे स्किन को कम से कम नुकसान होता है। यहां तक कि स्किन में इरिटेशन और खुजली जैसी समस्या भी नहीं होती है। हां, अगर आपको किसी खास किस्म के कलर से एलर्जी है, तो बेहतर रहेगा कि आप केमिकल युक्त रंग से खेलने से बचें। अच्छी कंपनी के गुलाल का उपयोग करें।"
इसे भी पढ़ें: होली के पहले बालों और त्वचा की इस तरह करें केयर, नुकसान से बच जाएंगे आप
होली खेलने से पहले स्किन की प्रोटेक्शन कैसे करें- Tips To Protect You Skin During Holi
- होली खेलने से ठीक आधे घंटे पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करें। इससे स्किन पर लगे रंग से आपको नुकसान नहीं होगा।
- अपनी बॉडी पर मॉइस्चराइजर का यूज करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मॉइस्चराइजर से स्किन सॉफ्ट होगी और रंग आपकी स्किन पर टिक नहीं सकेंगे।
- कोशिश करें कि होली खेलने से पहले फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। इससे स्किन का डाइरेक्ट कॉन्टैक्ट कलर से नहीं होगा।
- आप चाहें, तो हाथ-पैर, कान, चेहरा आदि हिस्सों में पेट्रोलियम जेली अप्लाई कर सकते हैं। इससे स्किन प्रोटेक्टेड रहेगी।
- आप अपनी बॉडी पर मुल्तानी मिट्टी, दही और हल्दी से बना उबटन लगा सकते हैं। ऐसा करने से स्किन प्रोटेक्टेड रहेगी और रंग खेलने के बावजूद, स्किन को नुकसान नहीं होगा।