ब्रेस्ट साइज के ज्यादा होने पर कुछ महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं। शरीर में हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक्स, ब्रेस्टफीडिंग या खराब लाइफस्टाइल के कारण ब्रेस्ट बड़े होने की समस्या हो सकती है। इसकी एक और वजह मोटापा है, जिसके बढ़ने से ब्रेस्ट की कोशिकाएं भी फैट के माध्यम से बढ़ना शुरू हो जाती हैं, जिससे ब्रेस्ट का साइज बदलने लगता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज के ज्यादा होने से कई बार महिलाओं को कई परेशानियां होने लगती हैं। लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। अगर आप एक बेहतर जीवन शैली को अपनाती हैं, तो ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है। आप कुछ घरेलू उपचारों का पालन कर ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं। इसके अच्छे रिजल्ट्स के लिए पौष्टिक डाइट और नियमित एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में अपनाना होगा। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे नेचुरल रेमेडीज के बारे में, जो ब्रेस्ट साइज को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अलसी के बीज
ब्रेस्ट साइज बढ़ने के पीछे एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ा हुआ लेवल भी हो सकता है। ऐसे में अलसी के बीज एस्ट्रोजन के लेवल को कम करने में मदद कर सकती हैं।
क्या करें
- एक बड़ा चम्मच पिसी हुई अलसी को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं।
- आप अपने खाने या जूस में अलसी का पाउडर भी मिला सकती हैं।
- इसे दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- ढीले और लटके हुए ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय, अट्रैक्टिव लगेगा फिगर
मेथी के बीज
मेथी के बीज सैगिंग को रोक सकते हैं और ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं।
क्या करें
- मेथी के दाने 3 बड़े चम्मच रात भर पानी में भिगोकर रखें।
- अगले दिन इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने ब्रेस्ट पर लगाएं, सूखने के बाद धो लें।
- इसे आप सप्ताह में तीन से चार बार कर सकती हैं।
ग्रीन टी
ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए ग्रीन टी पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद केटेचिंस शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में मदद करते हैं। यह ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है।
क्या करें
- एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को कुछ समय तक उबालें और छानकर लिक्विड अलग कर लें।
- इसके ठंडे होने के बाद एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
- इसका सेवन आप दिन में तीन बार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए कैसे चुनें सही ब्रा?
नीम और हल्दी
नीम और हल्दी में जलन को कम करने के गुण होते हैं, जिससे ब्रेस्ट में हुई जलन या सूजन को कम किया जा सकता है। नीम और हल्दी के इस्तेमाल से ब्रेस्ट साइज को कम भी किया जा सकता है।
क्या करें
- मुट्ठी भर नीम के पत्तों को चार गिलास पानी में उबालें और इसके जूस को छानकर अलग कर लें
- उसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें।
अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट साइज के बढ़ने को लेकर परेशान रहती हैं। ब्रेस्ट के बढ़ने से आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने से आप ब्रेस्ट से संबंधित समस्याओं को दूर कर सकती हैं। जैसे कि कुछ घरेलू उपचारों, संतुलित आहार, मसाज और एक्सरसाइज के माध्यम से ब्रेस्ट की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version