फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं सरसों के तेल से बना फुट मास्क

Mustard Oil Mask For Cracked Heels: फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं सरसों के तेल से बना फुट मास्क


Mustard Oil Mask For Cracked Heels: सर्दी के मौसम में स्किन से जुड़ी परेशानियां ज्यादा हो जाती हैं। इस मौसम में चेहरे की स्किन पर तो रूखापन आता ही है, साथ ही एड़ियों के फटने की समस्या भी बढ़ जाती है। फटी एड़ियों की समस्या को क्रैक हील भी कहा जाता है, इस समस्या में आपको तेज दर्द और ब्लीडिंग भी हो सकती है। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आज के समय में मार्केट में भी तमाम तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल होने से इनका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल से बना मास्क आपको कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है।

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का मास्क- Mustard Oil Mask Benefits For Cracked Heels

महिला हो या पुरुष सभी को फटी एड़ियों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या में न सिर्फ आपको जूते या हील्स वाली सैंडल पहनने में परेशानी होती है बल्कि इसकी वजह से होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है। ऐसे लोग जिन्हें यह समस्या लंबे समय से हैं उन्हें ब्लीडिंग का भी सामना करना पड़ता है। फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल से बने मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

Mustard Oil Mask For Cracked Heels

इसे भी पढ़ें: फटी एड़ियों पर लगाएं शहद से बना ये फुट मास्क, कोमल हो जाएंगी एडियां

सरसों के तेल में मौजूद गुण आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। सरसों के तेल में विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है और इसका इस्तेमाल करने से स्किन अंदर तक हाइड्रेट होती है। नियमित रूप से सरसों के तेल से बने मास्क का इस्तेमाल करने से आपको तेजी से फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कैसे बनाएं सरसों के तेल का मास्क?

फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का मास्क बहुत उपयोगी होता है। इसे बनाने के लिए आपको सरसों का तेल और पैराफिन वैक्स या सफेद मोम की जरूरत होती है। इसे तैयार करने के लिए आप 2 चम्मच सफेद मोम लें और इसमें आधा कप सरसों का तेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को थोड़ी देर तक गैस पर गर्म करें और किसी बर्तन में स्टोर कर लें। इसके बाद रात में सोने से पहले अपनी एड़ियों पर इस मास्क को अच्छी तरह से लगाएं और मोजे पहन लें। सुबह उठने के बाद पैरों को अच्छी तरह से गर्म पानी से धुलें और साफ कर लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पूरे शरीर की रंगत निखारने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version