केरल में म्यूरीन टाइफस से संक्रमित मिला मरीज, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Murine Typhus in Hindi: केरल में एक 75 साल के व्यक्ति के म्यूरीन टाइफस नामक दुर्लभ बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आइये जानते हैं इस बीमारि के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
केरल में म्यूरीन टाइफस से संक्रमित मिला मरीज, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी


Murine Typhus in Hindi: दुनियाभर में अभी एमपॉक्स के मामलों का सिलसिला थमा नहीं है कि ऐसे में नई-नई बीमारियां उबरकर सामने आ रही हैं। हाल ही में केरल में एक दुर्लभ बीमारी की पुष्टि की गई है। केरल का एक 75 वर्षीय व्यक्ति म्यूरीन टाइफस से संक्रमित पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मरीज वियतनाम-कंबोडिया से यात्रा करके केरल लौटा था। मरीज में इस बीमारी के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी यात्रा करके लौटने की बात पर म्यूरीन टाइफस से संक्रमित होने का संदेह जताया। हालांकि, अभी मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

बीमार होने पर दिखाई दिए थे ये लक्षण 

मरीज के यात्रा करके लौटने के बाद उसे बुखार, थकान, शरीर में दर्द होने के साथ ही लिवर और किडनी में भी कुछ गड़बड़ी होने लगी थी। इस संदर्भ में अभी मरीज की अन्य जांच होना बाकी है। केरल में म्यूरीन टाइफस नामक बीमारी का यह पहला मामला है। यह बीमारी आमतौर पर पिस्सूओं के जरिए फैलती है। समय रहते इसका इलाज नहीं कराने पर कई बार यह घातक भी साबित हो सकती है। 

murinetyphus

क्या है म्यूरीन टाइफस? 

म्यूरीन टाइफस एक प्रकार का जीवाणु रोग है। यह काफी संक्रामक होता है और एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने की क्षमता रखता है। यह वायरस पिस्सू के काटने पर इंसान में फैलता है। आमतौर पर यह बीमारी चूहों, बिल्लियों के साथ अन्य छोटे-छोटे जानवरों में पाई जाती है, जिनके संपर्क में आने से इंसानों में भी यह संक्रमण फैल सकता है। इसके इलाज में देरी करने से कई बार सेहत पर ज्यादा खतरा हो सकता है। आमतौर पर इससे संक्रमित व्यक्ति में उल्टी, मतली, शरीर में दर्द, भूख की कमी और सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। पिस्सू द्वारा इंसान को काटे जाने पर यह संक्रमण हो सकता है। कई बार उनके मल के संपर्क में आने से भी यह समस्या होती है। 

Read Next

शादी के 12 साल बाद मां बनेंगी राधिका आप्टे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

Disclaimer