कोरोना वायरस के मामले अभी तक पूरी तरह से थमे नहीं हैं कि ऐसे में रोजाना नई-नई बीमारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में केरल में चिकनपॉक्स ने हड़कंप मचाया है। चिकनपॉक्स से पीड़ित होने पर कई मरीजों की मौत तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो राज्य में अब तक कुल 6644 मामले सामने आ चुके हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं इन मामलों के बारे में।
75 दिनों में सामने आए 6 हजार से ज्यादा मामला
रिपोर्ट की मानें तो पिछले 75 दिनों में राज्य में 6644 नए मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। यही नहीं इस वायरस के संपर्क में आने से 9 लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। इसे देखकर सरकार ने राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है। यही नहीं चिकनपॉक्स के लक्षण दिखने पर मरीजों को तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की हिदायत दी गई है। इसपर जारी हुई एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल यह मामले 26,363 तक पहुंच गए थे और इसके चलते 4 लोगों की जान भी गई थी।
टॉप स्टोरीज़
चिकनपॉक्स के लक्षण
- चिकनपॉक्स होने पर आपको बहुत से लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
- ऐसी स्थिति में आपको सिरदर्द, भूख कम लगना और तेज बुखार आने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
- चिकनपॉक्स होने पर शरीर में छोटे-छोटे दाने होने के साथ ही थकान और कमजोरी भी महसूस होती है।
- ऐसे में त्वचा पर खुजली होने के अलावां गले मेे खराश भी हो सकती है।
चिकनपॉक्स से बचने के तरीके
- चिकनपॉक्स से बचने के लिए आपको साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हाथों को साबुन से जरूर धोएं।
- चिकनपॉक्स से बचने के लिए अपने बच्चों को समय से वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
- ऐसे में ध्यान रखें कि चिकनपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- खांसते या फिर छींकते समय मुंह पर हाथ रखना चाहिए।
- इससे बचने के लिए आपको मुंह पर मास्क लगाने के साथ भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए।