Expert

बेली फैट घटाने में फायदेमंद है माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज बेली फैट को कम करने में बेहद फायदेमंद है। जानें इसे करने का तरीका- 
  • SHARE
  • FOLLOW
बेली फैट घटाने में फायदेमंद है माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज, जानें इसके फायदे और करने का तरीका


माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज (Mountain Climbers Exercise) करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? पेट की चर्बी बहुत जिद्दी मानी जाती है, इसे घटाने के लिए आपको कई तरकीबे अपनानी पड़ती हैं। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट के साथ ही एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है। बेली फैट को कम करने के लिए माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज (Mountain Climbers Exercise for belly fat) काफी फायदेमंद होता है। इस एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आप अपने वजन को कम करने के साथ ही कई अन्य फायदे भी उठा सकते हैं।

माउंटेन क्लाइम्बर एक फुल बॉडी वर्कआउट (full body workout) है। इसे रोजाना करने से आप अपना आसानी से वजन कम कर सकते हैं। माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज बॉडी को टोन करने और एब्स बनाने में बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इस एक्सरसाइज को करने का तरीका सही होना चाहिए। 

mountain climber exercise benefits

(image : dailyadvent.com)

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करने का तरीका  (Mountain Climbers Exercise steps)

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज को आप आसानी से कर सकते हैं। इस करने से आपको स्वास्थ्य को कई तरीकों से फायदा मिलता है। जानें माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करने का तरीका-

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले प्लैंक की पोजीशन में आ जाएं।
  • अपने कोर मसल्स को टाइट कर लें।
  • अपने एक पैर को आगे करके जमीन पर रख लें।
  • इसके बाद इसी पैर को शुरुआती पोजीशन में ले आएं।
  • फिर इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ करें। 
  • आप इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस 10-10 बार कर सकते हैं।

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज से बेली फैट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह फैट को कम करने के लिए काफी बेहतरीन एक्सरसाइज है। माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज बेली फैट करता है, साथ ही पैरों की भी कसरत होती है। इसलिए इस फुल बॉडी वर्कआउट कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें - इन 8 स्थितियों में कभी न करें एक्सरसाइज, फायदे के बजाय सेहत को हो सकता है नुकसान

healthy heart

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करने के फायदे (Mountain Climbers Exercise benefits)

  • माउंटेन क्लाइम्बर वर्कआउट या एक्सरसाइज एक कार्डियो एक्सरसाइज है।
  • माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज दिल को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद है। यह एक्सरसाइज हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छी है।
  • यह एक्सरसाइज आपको शरीर से वसा या फैट कम करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • माउंटेन एक्सरसाइज या पर्वतारोही व्यायाम आपकी सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  • यह एक्सरसाइज पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से पुरुषों की छाती की मांसपेशियों का विकास सही तरीके से होता है।
  • माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज के कोर को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद है। 
  • यह एक्सरसाइज सहनशक्ति को बढ़ावा देता है। 
  • पर्वतारोही व्यायाम आपके ऊपरी शरीर जैसे कंधे, हाथ और छाती को स्थिर करने में मदद करता है। पर्वतारोही व्यायाम आपके शरीर के रक्त प्रवाह में सुधार करता है और शरीर को लचीला बनाता है।

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करते समय सामान्य गलतियां (Common Mistakes While Doing Mountain Climbers)

माइंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करते समय कई ऐसी सामान्य गलतियां हैं, जो अकसर लोग करते हैं।

  • एक्सरसाइज करते समय आपको इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे सही ढंग से और सुरक्षित तरीके से करें।
  • माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करते समय आप केवल अपने पैर की उंगलियों पर कूदना होता है। शुरुआत में आपको यह मुश्किल लग सकता है, लेकिन बाद में आप इसे जल्दी कर पाएंगे। 
  • माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करते समय पैरों को अंदर और बाहर रखने से पैरों की उंगलियां फर्श से टकरा सकती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इस एक्सरसाइज में अपनी गति बढ़ाते समय पैरों को अच्छी तरह से ऊपर उठाएं, जिससे उंगलियां फर्श पर न लगें।

आप भी अपने वजन को कम करने के लिए इस एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो इसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज को शुरुआत में किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें। 

(main image : airbare.com.hk)

Read Next

इन 8 स्थितियों में कभी न करें एक्सरसाइज, फायदे के बजाय सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer