Expert

इन 8 स्थितियों में कभी न करें एक्सरसाइज, फायदे के बजाय सेहत को हो सकता है नुकसान

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जिनमें एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अन्यथा आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 8 स्थितियों में कभी न करें एक्सरसाइज, फायदे के बजाय सेहत को हो सकता है नुकसान

एक्सरसाइज करने से हम सभी स्वस्थ रहते हैं, बीमारियों से मुक्त रहते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करना आपकी आयु को भी बढ़ाता है। अगर नियमित रूप से एक्सरसाइज की जाए, तो आप एक स्वस्थ, निरोगी जीवन आसानी से जी सकते हैं। एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य, त्वचा के लिए काफी फायदेमंद (exercise benefits) होता है। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जिनमें एक्सरसाइज करने से आपको फायदे के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में एक्सरसाइज बिल्कुल (avoid exercise in some health condition) नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कंडीशंस के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एक्सरसाइज को अवॉयड करना चाहिए (condition you should avoid exercise)। फिटनेस एक्सपर्ट और ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानें इन स्थितियों के बारे में-

back pain

(image : nps.org.au)

1. कमर या पैर में दर्द होने पर (avoid exercise in back or leg pain)

अधिकतर महिलाएं कमर दर्द और पैरों के दर्द से परेशान रहती हैं, ऐसी स्थिति में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर इस कंडीशन में एक्सरसाइज की जाती है, तो समस्या बढ़ सकती है। वैसे तो रेगुलर एक्सरसाइज (regular exercise) करके आप कमर, पैरों के दर्द (back and leg pain) से अपना बचाव कर सकते हैं, लेकिन जब पहले से ही कमर दर्द हो और एक्सरसाइज कर लिया जाए तो दर्द बढ़ भी सकता है। 

2. शरीर के अन्यों हिस्सों में दर्द होने पर (avoid exercise in body pain)

अगर कमर दर्द, पैरों में दर्द के अलावा शरीर के अन्यों हिस्सों में भी दर्द है, तो एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। शरीर के हिस्सों में दर्द होने पर अगर एक्सरसाइज की जाती है, तो इससे समस्या बढ़ जाती है। हाथ, पेट, घुटनों में दर्द होने की स्थिति में भी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर आपके पैरों में दर्द है, तो हाथों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। और अगर हाथों में दर्द है, तो पैरों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन अगर शरीर के सभी हिस्सों में दर्द रहता है, तो एक्सरसाइज से दूरी बनाकर रखें।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने में फायदेमंद है ये 3 हिप ओपनिंग एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

3. नींद पूरी न होने पर (avoid exercise in Lack of sleep)

अगर आपको नींद से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर आप किसी रात सोए नहीं है, तो एक्सरसाइज बिल्कुल न करें। अगर इस स्थिति में एक्सरसाइज किया जाता है, तो शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप फिटनेस कॉन्शियस हैं, तो भी नींद पूरी न होने पर एक्सरसाइज न करें। अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो भी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। अगर इस स्थिति में एक्सरसाइज की जाती है, स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है।

fever

(image : vicks.com)

4. बुखार में न करें एक्सरसाइज (avoid exercise in fever)

बुखार आने पर भी आपको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। अगर आप बुखार या अन्य किसी तरह की शारीरिक तकलीफ से जूझ रहे हैं, तो एक्सरसाइज करने के बारे में बिल्कुल न सोचें। बुखार आने पर शरीर का तापमान गर्म होता है और एक्सरसाइज करने से भी शरीर का तापमान गर्म हो जाता है, जिससे शरीर का हीलिंग प्रोसेस धीमा (slow Healing Process) हो जाता है।

5. थकान और कमजोरी महसूस होने पर (avoid in Feeling tired and weak)

अगर आपको बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस हो रही हो, तो इस स्थिति में आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। दरअसल, एक्सरसाइज करने के लिए शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और कमजोरी में शरीर में ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है। इसलिए आपको जितना संभव हो, थकान या कमजोरी होने पर एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर स्वस्थ स्थिति में एक्सरसाइज की जाती है, तो इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। कमजोरी भी कई तरह की होती हैं

6. सर्जरी होने की स्थिति में (avoid exercise in  case of surgery)

अगर आपकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, आपको इस स्थिति में भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। सर्जरी होने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहद संवेदनशील होता है, अगर इस स्थिति में एक्सरसाइज की जाए तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। सर्जरी की स्थिति में एक्सरसाइज करने से आपकी सर्जरी भी खराब हो सकती है। इसलिए अगर आपकी किसी भी तरह की सर्जरी हुई हो, तो एक्सरसाइज बिल्कुल न करें।

7. मासिक धर्म होने पर (avoid exercise in periods)

लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म होने पर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। वैसे तो इस स्थिति में लाइट एक्सरसाइज की जा सकती है, लेकिन हैवी वर्कआउट और एक्सरसाइज को पूरी तरह से ही अवॉयड (avoid heavy exercise in periods) करना चाहिए। इन दिनों महिलाओं के शरीर से अधिक ब्लड फ्लो हो रहा होता है, जिससे उन्हें कमजोरी और मूड स्विंग रहता है। इसलिए आप इस स्थिति में एक्सरसाइज करने से बचें। गर्भावस्था के आखिरी समय में भी आपको हैवी एक्सरसाइज (avoid exercise in pregnancy) नहीं करनी चाहिए।

8. मांसपेशियों में दर्द होने पर (avoid exercise in muscle pain)

अगर एक्सरसाइज करते समय आपको मांसपेशियों में दर्द महसूस हो, तो एक्सरसाइज को कुछ समय के लिए छोड़ दें। मांसपेशियों में दर्द होने पर भी अगर एक्सरसाइज किया जाए, तो इससे समस्या बढ़ सकती है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में दर्द, अकडन और ऐंठन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - कूल्हों में टाइटनेस या अकड़न महसूस होती है तो करें ये 5 स्‍ट्रेच, म‍िलेगा आराम

insonia

(image : metroherald.com)

न स्थितियों में एक्सरसाइज करने के नुकसान

अगर आप ऊपर बताई गई किसी भी स्थिति में एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसका असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ सकता है।

  • मानसिक स्वास्थ्य का खराब होना
  • नींद न आना या अनिद्रा की समस्या होना
  • शरीर में चोट लगना
  • थकान और अधिक कमजोरी महसूस होना
  • शरीर के दर्द का अधिक बढ़ जाना

इन स्थितियों में एक्सरसाइज करने से आपको शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। सुस्ती महसूस हो सकती है और मांसपेशियों में दर्द (muscles pain) की शिकायत भी हो सकती है। इसके अलावा शरीर थका और बीमार नजर आ सकता है। मूड स्विंग (mood swings) भी गलत स्थिति में एक्सरसाइज करने का एक लक्षण हो सकता है।

रेगुलर एक्सरसाइज (regular exercise) करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। एक्सरसाइज से न सिर्फ आपको शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। अगर रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज की जाए, तो कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। लेकिन एक्सरसाइज को सही स्थिति में करना बहुत जरूरी होता है। ऊपर बताए गए स्थितियों में आपको एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। 

(main image : helpguide.org)

Read Next

सर्दियों में बच्चों को फिट और एक्टिव रखने के लिए कराएं ये 5 एक्टिविटीज, नहीं होंगे बोर

Disclaimer